इंदौर सराफा बाजार: डालर में आई मजबूती, सोना और चांदी फिर घटे
कॉमेक्स पर सोना वायदा 51 डॉलर टूटकर 4730 डॉलर प्रति औंस और चांदी वायदा 291 सेंट घटकर 73.94 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इस वजह से भारतीय बा ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 09 Apr 2026 06:21:17 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Apr 2026 06:24:07 PM (IST)
इंदौर में सोने और चांदी के भाव।HighLights
- ईरान ने कहा कि मौजूदा हालात में यूएस. के साथ शांति बातचीत "गलत" होगी।
- ईरानी अधिकारियों ने चेतावनी दी कि चल रहे हमले भरोसे को कमज़ोर करते हैं
- सीज़फ़ायर के फ्रेमवर्क और उसे लागू करने को लेकर गहरे मतभेद दिखते हैं।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। मिडिल-ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच संघर्षविराम के बाद बुधवार को डालर में आई गिरावट से सोने-चांदी में तेजी आ आई थी लेकिन निवेशक लेबनान की स्थिति के चलते नए तनाव की आशंका भांप रहे हैं। इसके चलते गुरुवार को डालर की दर में फिर जोरदार उछाल देखा गया और डॉलर इंडेक्स 92.67 पर पहुंच गया। इसके चलते गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सोने और चांदी में मंदी रही।
कॉमेक्स पर सोना वायदा 51 डॉलर टूटकर 4730 डॉलर प्रति औंस और चांदी वायदा 291 सेंट घटकर 73.94 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इस वजह से भारतीय बाजारों में सोने-चांदी के दाम फिर घट गए। इंदौर में सोना केडबरी 1100 रुपये घटकर 152500 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 7500 रुपये घटकर 235000 रुपये प्रति किलो रह गई। घटे दामों पर भी व्यापार अपेक्षा से कमजोर ही है।
ज्वेलर्स का कहना है कि पाकिस्तान की मध्यस्थता से हुआ यह सीज़फ़ायर दो हफ़्ते का युद्धविराम है, जिसका मकसद दुश्मनी को रोकना और ज़रूरी होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से खोलना है। लेबनान पर इज़राइली हमले जारी रहने से मार्केट का माहौल सतर्क रहा, जिससे युद्धविराम के टिकाऊपन पर शक पैदा हो गया।
ईरान ने कहा कि मौजूदा हालात में यूएस. के साथ शांति बातचीत "गलत" होगी। ईरानी अधिकारियों ने चेतावनी दी कि चल रहे हमले भरोसे को कमज़ोर करते हैं और पहले से तय बातचीत को पटरी से उतार सकते हैं, जिससे सीज़फ़ायर के फ्रेमवर्क और उसे लागू करने को लेकर गहरे मतभेद दिखते हैं।
कामेक्स वायदा पर सोना वायदा 4730 डॉलर तक जाने के बाद ऊपर में 4733 डॉलर और नीचे में 4698 डॉलर प्रति औंस और चांदी 73.94 डॉलर तक जाने के बाद ऊपर में 74.36 डॉलर और नीचे में 72.51 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इंदौर के बंद भाव
सोना केडबरी रवा नकद में 151400, सोना आरटीजीएस में 149000 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 136500 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। बुधवार को सोना 152500 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 235000, चांदी आरटीजीएस 237000 चांदी टंच 235500 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 2625 रु. प्रति नग बिका। बुधवार को चांदी 242500 रु. पर बंद हुई थी।