
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। सोने-चांदी की कीमतों में पिछले तीन दिनों से चल रही गिरावट गुरुवार को थमने के साथ ही कुछ मजबूती भी देखने को मिली है। दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौते को पूरी तरह खत्म करने के ऐलान के बाद से सट्टेबाज फिर बुलियन मार्केट में सक्रिय हो गए हैं।
इससे अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट के साथ ही भारत बाजारों में गुरुवार सोने और चांदी की कीमतें फिर बढ़ गई। कामेक्स पर सोना वायदा 51 डालर उछलकर 6106 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 60 सेंट बढ़कर 59.08 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इसके चलते इंदौर मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। इंदौर में सोना केडबरी 1000 रुपये बढ़कर 142500 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 1700 रुपये 226700 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
कामेक्स वायदा- सोना वायदा 4106 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4117 डालर और नीचे में 4054 डालर प्रति औंस और चांदी 59.08 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 59.46 डालर और नीचे में 57.57 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
सोना केडबरी रवा नकद में 142500, सोना आरटीजीएस में 143100 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 131150 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। बुधवार को सोना 141500 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 226700, आरटीजीएस 222600, चांदी टंच 227200 प्रति किलो और चांदी सिक्का 2560 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। बुधवार को चांदी 225000 रु. पर बंद हुई थी।