
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अपराध शाखा ने पांच साल पुराने एमडी ड्रग्स केस में नासिक के तस्कर को पकड़ा है। आरोपित मकोका में भी गिरफ्तार रहा है। जमानत में रिहा होने के बाद पुलिस ने कोर्ट परिसर से गिरफ्तार कर लिया है।
डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के मुताबिक अनुसार आरोपित पुलिस ने साल 2021 में 70 करोड़ रुपये कीमती एमडी ड्रग्स के साथ तस्करों को पकड़ा था। मामले में पुलिस ने राजस्थान,गुजरात, दिल्ली,हैदराबाद सहित विभिन्न राज्यों से 35 से ज्यादा आरोपितों को पकड़ा था। मामले में अंबेडकर पुतला पंचशील नगर गंजमाल नासिक(महाराष्ट्र) निवासी अकरम पुत्र असलम खान फरार था।
आरोपी स्क्रैप का काम करता है। अकरम के विरुद्ध कईं आपराधिक मुकदमें दर्ज है। उस पर महाराष्ट्र कंट्रोल आफ आर्गेनाइज्ड़़ क्राइम एक्ट(मकोका) के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। शुक्रवार को पुलिस ने अकरम को जिला कोर्ट परिसर से गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें- इंदौर में चौकीदार की हत्या में बड़ा खुलासा, आरोपी बोला- गर्लफ्रेंड के सामने उसने हाथ उठाया था, इसलिए कुचल दिया