
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बुधवार शाम भंवरकुआं पर धरना दे रहे युवाओं के बीच जाकर बैठ गए। टंट्यामामा प्रतिमा के सामने नीट पेपर लीक के खिलाफ और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग लेकर युवा व विद्यार्थी करीब 20 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
दो दिन पहले दिल्ली में संसद मार्च के दौरान यहां युवाओं की भीड़ बढ़ गई है। अब कांग्रेस नेता भी इसे समर्थन देने पहुंच रहे हैं।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि युवाओं को दबाने और आंदोलन कुचलने के लिए सरकार की शह पर पुलिस इन्हें भोजन बांटने आ रहे लोगों को थाने में बैठा रही है।
कोचिंग संस्थानों को संदेश भेजकर धमकाया जा रहा है कि आंदोलन कर रहे छात्रों को नहीं हटाया गया तो उनकी कोचिंग पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेताओं के साथ आंदोलन कर रहे युवाओं ने जमकर नारेबाजी भी की। इस बीच इंदौर में युवाओं ने गुरुवार को भंवरकुआं से गांधी प्रतिमा तक न्याय यात्रा निकालने का ऐलान भी कर दिया है।
पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और जवाबदेही के अभाव ने लाखों छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है।
इन्हीं मुद्दों को लेकर #इंदौर में आंदोलन कर रहे छात्रों की आवाज़ को मजबूती देने के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी,… pic.twitter.com/AzUyzIlZVk
— MP Congress (@INCMP) July 22, 2026