इंदौर में फायर ब्रिगेड का बड़ा रेस्क्यू, रुई के गोदाम में भीषण आग बुझाने के लिए ढहाना पड़ा कारखाना, सवा लाख लीटर पानी इस्तेमाल
Indore News: इंदौर में किला मैदान के समीप शनिवार दोपहर रुई के गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि धागा कारखाना भी चपेट में आ गया। आग पर नियंत्रण कर ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 07 Feb 2026 08:43:31 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Feb 2026 09:03:37 PM (IST)
रुई के गोदाम में भीषण आग लग गई (सांकेतिक तस्वीर)नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। किला मैदान के समीप शनिवार दोपहर रुई के गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि धागा कारखाना भी चपेट में आ गया। आग पर नियंत्रण करने के लिए फायरकर्मियों को भारी वाहन लगाकर कारखाना का टीनशेड ढहाना पड़ा। करीब डेढ़ लाख लीटर पानी डाल कर आग पर नियंत्रण किया गया। फायर ब्रिगेड के अनुसार करीब सवा 12 बजे आग लगने की सूचना मिली थी।
घटना के वक्त कर्मचारी मौजूद थे
एसआई रुपम पंडित नजदीकी फायर स्टेशन से टीम लेकर तत्काल मौके पर पहुंचे। एसआई के मुताबिक आग केबी इंडस्ट्रीज के गोदाम में लगी थी। संचालक गिरीश नरसरिया के अनुसार एक पार्ट में रुई का गोदाम और दूसरे पार्ट में धागा कारखाना है। घटना के वक्त कर्मचारी मौजूद थे। आग की शुरुआत गोदाम से हुई थी। धीरे-धीरे धुआं निकला और आग बढ़ती चली गई। इसके बाद धागा कारखाना तक आग पहुंच गई।