मैं मर्डर के केस से छूटा हूं, तेरे भाई को बोलना यहां धंधा करना है तो 5 लाख का इंतजाम कर ले, इंदौर में गुंडे ने महिला को धमकाया
घटना चंदननगर थाना अंतर्गत रानी पैलेस(बरकती मस्जिद के पास) की है।नसीम बी की शिकायत पर सादिक पुत्र गुलफाम निवासी सहयोग नगर के खिलाफ केस दर्ज किया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 07 Mar 2026 09:06:30 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Mar 2026 11:49:06 PM (IST)
इंदौर में चाकू से धमकाने का मामला।HighLights
- हत्या का आरोपी चाकू लेकर घुसा ।
- उसने महिला से पांच लाख मांगे।
- पुलिस एक्शन में आई पकड़ा।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। हत्या के आरोप में सजा काट जेल से छुटे गुंडे ने शुक्रवार को क्षेत्र में दहशत फैला दी। बदमाश हथियार व साथियों को लेकर घर में घुस गया और एक महिला से पांच लाख रुपयों की मांग की। उसने कहा कि- मैं मर्डर के केस में छूट चुका हूं। तेरे भाई से बोलना क्षेत्र में धंधा करना हो तो 5 लाख रुपयों का बंदोबस्त कर लें। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई और आरोपितों को जुलूस निकाला।
घटना चंदननगर थाना अंतर्गत रानी पैलेस(बरकती मस्जिद के पास) की है। नसीम बी की शिकायत पर सादिक पुत्र गुलफाम निवासी सहयोग नगर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सादिक हत्या के आरोपी है और सजा काट चुका है। गुरुवार को बदमाश साथी फैयाज मंसूरी,अज्जू उर्फ बटला के साथ क्षेत्र में आया और नसीम के घर में घुस गया।
उस वक्त उसकी मां अख्तर बानू,भाभी हीना और भतीजा अयान मौजूद था। सादिक ने चाकू लहराते हुए नसीम से कहा कि -तेरे भाई इमरान से कहना धंधा करने के लिए 5 लाख रुपये देने पड़ेंगे।
वरना अगला नंबर इमरान का ही है। आरोपित ने धमकाया और महिलाओं के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद सादिक,फैयाज और अज्जू बटला ने सिद्दीक पठान निवासी सम्राट नगर को धमकाया।
वह डर कर मौसी के घर चला गया था। लौटने पर भाभी फौजिया अब्बासी,बहन तबस्सुम और मां रजिया ने बताया सादिक उर्फ लाला,फैयाज और अज्जू हथियार लेकर आए थे।
पुलिस ने शुक्रवार को तीनों बदमाशों के खिलाफ दो केस दर्ज किए और गिरफ्तारी कर लिया। आरोपितों को पूरे इलाके में घुमाया और जमकर डंडे लगाए। टीआइ तिलक करोले ने कहा बदमाशों से डरने की आवश्यकता नहीं है।