महापौर इंदौर नगर निगम का 8450 करोड़ ई-बजट करेंगे पेश, नेता प्रतिपक्ष ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
शहर के विकास की दिशा तय करने वाला इंदौर नगर निगम का बजट मंगलवार को पेश किया जा रहा है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव करीब 8450 करोड़ रुपये का ई-बजट प्रस्तु ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 07 Apr 2026 11:58:37 AM (IST)Updated Date: Tue, 07 Apr 2026 12:03:43 PM (IST)
महापौर पुष्यमित्र भार्ग ई-बजट प्रस्तुत करेंगे।नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर के विकास की दिशा तय करने वाला इंदौर नगर निगम का बजट मंगलवार को पेश किया जा रहा है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव करीब 8450 करोड़ रुपये का ई-बजट प्रस्तुत करेंगे।
बजट पेश होने से पहले ही कांग्रेस पार्षदों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। नेता प्रतिपक्ष काली पट्टी बांधकर परिषद में पहुंचे, जबकि पार्षद कुणाल सोलंकी ने टी-शर्ट पर स्लोगन लिखकर विरोध जताया। उनकी टी-शर्ट पर “पियो नाली का पानी, नगर निगम के विकास की कहानी” लिखा था।
सत्र के दौरान कांग्रेसी पार्षद फौजिया शेख द्वारा ईरानी नेताओं को श्रद्धांजलि देने को लेकर भी परिषद में हंगामा हुआ। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बजट पेश होने के बाद बुधवार को इस पर चर्चा और बहस होगी। विपक्ष ने नगर निगम के कार्यों और विकास योजनाओं को लेकर सत्ता पक्ष को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है।
भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया आरोप
दर्शकदीर्घा में बैठे लोगों ने भागीरथपुरा मामले को लेकर हंगामा किया। उन्होंने अपने साथ लाए पोस्टर लहराए। भाजपा पार्षदों ने कांग्रेस पर श्रद्धांजलि सभा में राजनीति करने का आरोप लगाया।