अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर इंदौर की पर्वतारोही आकांक्षा ने फहराया तिरंगा
समुद्र तल से 19 हजार 341 फीट की ऊंचाई पर स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर इंदौर की पर्वतारोही आकांक्षा कुटुम्बले ने फतेह हासिल की ह ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 07 Feb 2026 07:01:04 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Feb 2026 07:31:58 AM (IST)
माउंट किलिमंजारो की चोटी पर आकांक्षाHighLights
- पर्वतारोही आकांक्षा ने माउंट किलिमंजारो पर चढ़ाई पूरी की
- यह चोटी समुद्र तल से 19 हजार 341 फीट की ऊंचाई पर है
- उन्होंने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर भी चढ़ाई की है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर: पर्वतारोही आकांक्षा कुटुम्बले ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (Africa highest peak Kilimanjaro) पर चढ़ाई पूरी कर ली। यह चोटी समुद्र तल से 19 हजार 341 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इससे पहले वे सितंबर 2024 में यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर भी चढ़ाई कर चुकी हैं।
इन दोनों चोटियों का नाम दुनिया की प्रसिद्ध ‘सेवन समिट्स’ सूची में शामिल है। पेशे से आकांक्षा सिविल इंजीनियर हैं। शिखर पर पहुंचकर आकांक्षा ने कश्मीर से लाई गई कानी साड़ी पहनकर भारतीय संस्कृति को गर्व के साथ प्रस्तुत किया।
माउंट किलिमंजारो को दुनिया का सबसे ऊंचा ‘फ्री-स्टैंडिंग माउंटेन’ माना जाता है। भूमध्य रेखा के पास होने के कारण यहां आक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है। चढ़ाई के दौरान आकांक्षा को भी सांस लेने में परेशानी हुई। तापमान माइनस 12 डिग्री तक चला गया और तेज़ हवाएं चल रही थीं।
यह भी पढ़ें- Bhopal: कोलार-बावड़िया के बीच खत्म होगा जाम का झंझट, 5 करोड़ से कलियासोत पर बनेगा नया हाईलेवल ब्रिज
उन्होंने बताया कि कश्मीर उनकी कर्मभूमि रही है, जहां से उन्होंने माउंटेनियरिंग के बेसिक और एडवांस कोर्स किए हैं और कई चोटियों पर अभ्यास किया है। वे बताती है कि इसके लिए नियमित रनिंग, जिम में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, सीढ़ियों पर अभ्यास और प्राणायाम किया।