इंदौर में महिला इंजीनियर को कार से कुचलकर मारने के मामले में एयर बीएनबी को नोटिस देकर पूछताछ करेगी पुलिस
सागर समृद्धि अपार्टमेंट के रहवासियों ने नाइजीरियन युवतियों के साथ सीसीटीवी फुटेज जारी कर कहा कि पेंट हाउस नशाखोरी का अड्डा बन चुका था। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 29 Mar 2026 10:58:36 AM (IST)Updated Date: Sun, 29 Mar 2026 11:05:24 AM (IST)
इंदौर में महिला इंजीनियर की कार से कुचलकर कर दी गई थी हत्या। - फाइल फोटोHighLights
- लसूड़िया थाना पुलिस ने लिए रहवासियों के बयान
- रहवासियों ने पहले भी पुलिस और पार्षद को आगाह किया था
- पेंट हाउस की जांच के लिए नगर निगम को पत्र लिखा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंजीनियर शम्पा पाठक हत्याकांड में पुलिस ने आठ रहवासियों के कथन दर्ज किए हैं। सभी ने घटना की पुष्टि कर दी है। पुलिस ने घटना के सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किए हैं। हॉस्पिटैलिटी प्लेटफार्म एयर बीएनबी को भी नोटिस भेजा जा रहा है। इलाके में संचालित प्रापर्टी के संबंध में पूछताछ होगी।
लसूड़िया टीआई तारेश सोनी के अनुसार शिव वाटिका (एमआर-11) में सागर समृद्धि अपार्टमेंट की शम्पा पाठक की कुलदीप चौधरी और उसके बेटे मोहनीश ने कार से कुचलकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शनिवार को रहवासी राहुल पंवार, हर्षित माहेश्वरी, विवेक गौड़, नवीन रघुवंशी व चौकीदार जितेंद्र, रानू सहित आठ लोगों के कथन लिए।
सभी ने घटना की पुष्टि की और बताया कि कुलदीप पूर्व में भी विवाद कर चुका है। उसके पेंट हाउस में अवैध गतिविधियां संचालित होने लगी थीं। रहवासियों द्वारा व्यावसायिक उपयोग पर आपत्ति दर्ज करवाई थी।
टीआई के अनुसार पेंट हाउस की जांच के लिए नगर निगम को पत्र लिखा है। ऑनलाइन हॉस्पिटैलिटी प्लेटफार्म एयर बीएनबी को भी नोटिस जारी किया जा रहा है। उनसे प्रापर्टी किराये पर लेने के प्रविधान के संबंध में पूछताछ होगी।
नाइजीरियन युवतियों के सीसीटीवी फुटेज सौंपे
घटना से रहवासियों ने बताया कि आठ दिन पूर्व भी आगाह किया था। पार्षद राकेश सोलंकी व लसूड़िया पुलिस को शिकायत की थी। शनिवार को रहवासियों ने नाइजीरियन युवतियों के साथ सीसीटीवी फुटेज जारी कर कहा कि पेंट हाउस नशाखोरी का अड्डा बन चुका था।