इंदौर में पुलिसकर्मी की पत्नी ने कर ली आत्महत्या, सुसाइड नोट नहीं मिला, वजह अभी अज्ञात
मायके पक्ष के लोगों को घटना की जानकारी दे दी गई है। स्नेहा के पिता आर्मी से रिटायर्ड हैं। परिवार में दो भाई और एक भाभी हैं, जिनमें से एक भाई व्यापारी ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 09 Feb 2026 07:14:24 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Feb 2026 07:46:43 PM (IST)
पुलिसकर्मी की पत्नी ने की खुदकुशी।HighLights
- फिलहाल पुलिस को नहीं मिला है सुसाइड नोट।
- शैलेंद्र पीटीसी में ड्यूटी लगाने का कार्य करते है।
- पति-पत्नी दोनेां मूल रूप से मुरैना के रहने वाले थे।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मूसाखेड़ी स्थित पुलिस प्रशिक्षण शाला (पीटीसी) परिसर में एक पुलिसकर्मी की पत्नी ने आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह पति ने पत्नी को फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। अभी मौके से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस के अनुसार मृतका का नाम स्नेहा जादौन (24) है। उनके पति का नाम शैलेंद्र जादौन है, जो पीटीसी में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं और वहीं रहते हैं।
पति सोमवार सुबह पत्नी के शव को लेकर एमवायएच अस्पताल पहुंचे थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीटीसी के वरिष्ठ अधिकारी भी जांच में जुट गए हैं। स्नेहा का एक तीन साल का बच्चा है।
शैलेंद्र पीटीसी में ड्यूटी लगाने का कार्य करते हैं। वह मुरैना का रहने वाला है। उनका भाई सत्येंद्र भी संयोगितागंज थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर पदस्थ है। स्नेहा भी मुरैना की रहने वाली है।
इंदौर के विजय नगर में मकान मालिक ने ख़ुद को गोली मारी, बैंक अधिकारी मकान सीज करने आए थे
मायके पक्ष के लोगों को घटना की जानकारी दे दी गई है। स्नेहा के पिता आर्मी से रिटायर्ड हैं। परिवार में दो भाई और एक भाभी हैं, जिनमें से एक भाई व्यापारी है और दूसरा प्राॅपर्टी का काम करता है।
सभी परिजन इंदौर के लिए रवाना हो चुके हैं। आजाद नगर टीआई लोकेश सिंह भदौरिया के अनुसार अभी मौके से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है।