इंदौर में छात्र की सड़क हादसे में मौत,डिलीवरी ब्वाय की नौकरी भी करता था
पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार रात दिल्ली पब्लिक स्कूल के समीप की है। मृतक का नाम 26 वर्षीय रुपेश आर्य निवासी ग्राम वरला(बड़वानी) है। चाचा संदीप के अनु ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 07 Feb 2026 05:34:35 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Feb 2026 05:40:02 PM (IST)
इंदौर में सड़क हादसा।HighLights
- घायल अवस्था में रुपेश को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया।
- चाचा के अनुसार रुपेश के मोबाइल से ही काल आया था।
- सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे लेकिन रुपेश की मौत हो गई।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह कोचिंग की फीस भरने के लिए डिलीवरी ब्वाय की नौकरी भी करता था। राऊ पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का जिला अस्पताल में पोस्ट मार्टम करवाया है। टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी नहीं मिली है।
पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार रात दिल्ली पब्लिक स्कूल के समीप की है। मृतक का नाम 26 वर्षीय रुपेश आर्य निवासी ग्राम वरला(बड़वानी) है। चाचा संदीप के अनुसार रूपेश प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने शहर आया था।
वह पार्ट टाइम में राइडर(डिलीवरी ब्वाय) की नौकरी करता था। रात करीब साढ़े दस बजे वह काम से सिलीकान सिटी गया था। लौटने के दौरान किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
घायल अवस्था में रुपेश को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया। चाचा के अनुसार रुपेश के मोबाइल से ही काल आया था। सूचना मिलते ही वह अस्पताल पहुंचे लेकिन रुपेश की मौत हो गई।
रुपेश के पिता शांतिलाल किसान है। प्रधान आरक्षक यशवंतसिंह भाटी के अनुसार शव का पोस्ट मार्टम करवाया गया है। जिस वाहन से टक्कर हुई उसकी जानकारी नहीं मिली है।