• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर इंदौर के कारोबारी से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, SIT जांच शुरू

लंबे समय बाद इंदौर एक बार फिर गैंगस्टर्स के निशाने पर है। दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में बम की धमकी के बाद अब एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी से फिरौती मांगी गई है।

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 01:15:08 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 01:15:08 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर इंदौर के कारोबारी से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, SIT जांच शुरू
गैंगस्टर रोहित गोदारा

HighLights

  1. गैंगस्टर रोहित गोदारा के हैंडलर ने मांगी 10 करोड़ की फिरौती
  2. पुर्तगाल के नंबर से कॉल कर दी गोली मारने व अपहरण की धमकी
  3. इंदौर क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की जांच

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। लंबे समय बाद इंदौर एक बार फिर गैंगस्टर्स के निशाने पर है। दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में बम की धमकी के बाद अब एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी से फिरौती मांगी गई है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के विरोधी रोहित गोदारा के नाम पर दी गई धमकी में उसके हैंडलर सागरसिंह शेखावत ने संजय भूरिया से 10 करोड़ रुपये मांगे हैं।

आरोपित ने पुर्तगाल के अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल कर गोली मारने और अपहरण की धमकी दी। क्राइम ब्रांच पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चार दिनों से आ रहे थे अंतरराष्ट्रीय कॉल, वीपीएन नेटवर्क के इस्तेमाल की आशंका

लसूड़िया की सिंगापुर टाउनशिप निवासी 45 वर्षीय संजय, हेतराम भूरिया के पुत्र हैं। देवास नाका पर उनका ट्रांसपोर्ट व्यवसाय है। शनिवार को उन्होंने डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी को बताया कि पिछले चार दिनों से अंतरराष्ट्रीय नंबरों से लगातार धमकियां मिल रही हैं। फोन करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा का हैंडलर सागरसिंह शेखावत बताया।


उसने 10 करोड़ रुपये नहीं देने या पुलिस से शिकायत करने पर गोली मारने और घर से अगवा करने की धमकी दी। संजय ने इसकी रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी है। जांच में सामने आया कि नंबर पुर्तगाल के हैं। पुलिस को आशंका है कि धमकी देने के लिए वीपीएन नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया।

रोहित का नाम अन्य अपराधों में भी

रोहित का नाम करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में गोली मारकर की गई हत्या में सामने आया था। अप्रैल 2024 में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी रोहित ने ली थी। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड और कनाडा-अमेरिका से जुड़ी वारदातों में भी उसका नाम सामने आ चुका है। वर्ष 2022 में रोहित पवन कुमार के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर भारत से दुबई भाग गया था। उसके विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।