• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर का एमआर-4 अब होगा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का लोकार्पण 11 सितंबर को

एमआर 4 का नाम अब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग होगा। सिरपुर तालाब क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का लोकार्पण 11 सितंबर को होगा। अन्नपूर्णा ...और पढ़ें

By Kuldeep BhawsarEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 30 Jun 2026 11:11:27 AM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jun 2026 11:11:27 AM (IST)
इंदौर का एमआर-4 अब होगा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का लोकार्पण 11 सितंबर को
इंदौर नगर निगम। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अटल पथ, स्वामी विवेकानंद और सरदार पटेल प्रतिमा स्थल का काम समय पर नहीं हुआ तो एजेंसी होगी ब्लैक लिस्टेड
  2. महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने यातायात विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
  3. अन्नपूर्णा रोड से सुदामा नगर के मध्य निर्माणाधीन सड़क अब अटल मार्ग के नाम से पहचानी जाएगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एमआर 4 का नाम अब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग होगा। सिरपुर तालाब क्षेत्र में स्थापित की जा रही स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का लोकार्पण 11 सितंबर को होगा। अन्नपूर्णा रोड से सुदामा नगर के मध्य निर्माणाधीन सड़क अब अटल मार्ग के नाम से पहचानी जाएगी। इस सड़क के बीच भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा का लोकार्पण और मार्ग का नामकरण 16 अगस्त को होगा।

यह निर्णय सोमवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा ली गई यातायात विभाग की समीक्षा बैठक में लिए गए। तय किया गया कि 30 जून को सुबह यातायात विभाग के अधिकारी सिरपुर तालाब क्षेत्र में स्थापित की जाने वाली सरदार पटेल की प्रतिमा स्थल का निरीक्षण करेंगे।


बैठक में छोटी ग्वालटोली स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा एवं उद्यान के सुंदरीकरण तथा विकास कार्य की धीमी गति पर महापौर ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन ठेकेदारों ने वर्क आर्डर मिलने के बाद भी काम शुरू नहीं किया है या लगातार मानिटरिंग के बावजूद तय समय में काम पूरा नहीं कर रहे हैं उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाए।

इन लेफ्ट टर्न का होगा सुधार

बैठक में खालसा चौक, इंडस्ट्री हाउस चौराहा, हाई कोर्ट चौराहा, कनाड़िया रोड स्थित भंडारी रिसोर्ट के समीप, वर्ल्ड कप चौराहा, सत्यसांई चौराहा और इंद्रप्रस्थ चौराहा पर यातायात सुधार, लेफ्ट टर्न के विकास के लिए आवश्यक तकनीकी सुधार एवं विकास कार्य करने के निर्देश दिए गए। इन लेफ्ट टर्न को चौड़ा भी किया जाएगा।

यहां होगा सुंदरीकरण

तीन इमली चौराहा, हरसिद्धि चौराहा, रसोमा चौराहा, एमआर-10 स्थित चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा, न्याय नगर चौराहा एवं मृगनयनी चौराहे के सुंदरीक्रण विकास और सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन के लिए निर्देश दिए गए।

ये पार्किंग सुधारी जाएंगीं

महाराजा काम्पलेक्स बेसमेंट पार्किंग, सरवटे बस स्टैंड बेसमेंट पार्किंग, सुभाष चौक-खजूरी बाजार पार्किंग, पालिका प्लाजा फेस-1 एवं फेस-2 पार्किंग, स्कीम नंबर-54 स्थित सत्यसांई स्कूल के पास पार्किंग, रघुनाथ पेट्रोल पंप पार्किंग, होटल फार्च्यून लैंडमार्क पार्किंग, बजाज खाना चौक पार्किंग तथा प्रेमसुख टाकीज पार्किंग सहित विभिन्न पार्किंग स्थलों के संचालन एवं टेंडर प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए महापौर ने उक्त पार्किंग व्यवस्थाओं का नियमित एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने और इनकी व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

इंदौर नगर निगम में घोटाला, 350 से ज्यादा संपत्तियों का फर्जी नामांतरण, रात 10 से सुबह 3 बजे के बीच हुआ 'खेल'