• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • जन्‍माष्‍टमी
  • गणेशोत्‍सव
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर का सयाजी होटल ग्राहकों को खिला रहा था एनालॉग पनीर, दो सैंपल असुरक्षित पाए गए

सयाजी होटल में ग्राहकों को एनालॉग पनीर परोसा जा रहा था। 20 अगस्त को होटल के किचन में खाद्य विभाग व एफएसएसएआई की टीम द्वारा लिए गए सैंपल में पांच सैंपल...और पढ़ें

By Udaypratap SinghEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 02 Sep 2026 09:58:30 PM (IST)Updated Date: Wed, 02 Sep 2026 09:58:30 PM (IST)
इंदौर का सयाजी होटल ग्राहकों को खिला रहा था एनालॉग पनीर, दो सैंपल असुरक्षित पाए गए
सयाजी होटल में इस मूंगफली का लिया गया था सैंपल। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. खाद्य विभाग की जांच में फंगस लगी मूंगफली व पिस्ता मिला असुरक्षित, खोपरा बूरे में मिला स्टार्च
  2. दो पनीर के सैंपल अवमानक मिले, इनमें पाम ऑइल पाया गया
  3. होटल प्रबंधन को अब अब खाद्य विभाग द्वारा नोटिस जारी किया जाएगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : सयाजी होटल में ग्राहकों को एनालॉग पनीर परोसा जा रहा था। 20 अगस्त को होटल के किचन में खाद्य विभाग व एफएसएसएआई की टीम द्वारा लिए गए सैंपल में पांच सैंपल फेल हुए है। जांच दल को पिस्ता कतरन व मूंगफली में फफूंद मिली थी। ये दोनों सैंपल असुरक्षित पाए गए।

वहीं दो पनीर के सैंपल अवमानक मिले। इनमें पाम ऑइल पाया गया जो दर्शाता है कि यहां एनालॉग पनीर ग्राहकों को परोसा जा रहा था। इसके अलावा खोपरा बूरे के तीन सैंपल अवमानक पाए गए। बूरे में वजन बढ़ाने के लिए स्टार्च मिलाया गया था। वहीं रोस्टेड चना दाल, बारीक सौंफ एवं अजवाइन कुकीज़ के तीन नमूने मानक स्तर के पाए गए। होटल प्रबंधन को अब अब खाद्य विभाग द्वारा नोटिस जारी किया जाएगा और प्रबंधन को तीस दिन में पुन: जांच करवाना होगी।


डुग्गू इंटरप्राइजेज एवं कृष इंटरप्राइजेज से लिए गए 15 घी के नमूने असुरक्षित

खाद्य विभाग की जांच में तलावली चांदा स्थित डुग्गू इंटरप्राइजेससे लिए गए घी के नमूनों की जांच रिपोर्ट में श्रीमूल घी ब्रांड के पांच नमूने, गौसंत घी के दो नमूने, घूमर घी का एक नमूना एवं श्री शुद्ध घी का एक नमूना असुरक्षित पाया गया। —सभी नमूने असुरक्षित पाए गए हैं। इसी प्रकार कृष इंटरप्राइजेज, लसूडिया मोरी, इंदौर से लिए गए वास्तु घी के सात घी नमूने भी असुरक्षित पाए गए। जांच रिपोर्टों के आधार पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं उसके अधीन बनाए गए नियमों के प्रावधानों के अनुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पनीर व घी के नमूने पाए गए अवमानक

पिछले दिनों खाद्य विभाग द्वारा विजयनगर स्थित शिव शक्ति मिल्क एंड स्वीट्स सेंटर,से लिए गए दूध एवं दही के नमूने मानक स्तर के मिले। जबकि पनीर एवं घी के नमूने अवमानक पाए गए हैं। वही स्कीम नबंर 78 स्थित श्री कृष्णा दूध दही भंडार से लिया गया दूध का नमूना अवमानक, जबकि मावा, घी एवं पनीर के नमूने मानक स्तर के पाए गए हैं। पाटीदार दूध डेयरी, रंगवासा, राऊ से लिया गया पनीर का नमूना अवमानक पाया गया है। सुदामा नगर स्थित मां अम्बे दूध दही एवं किराना दुकान से लिए गए दूध एवं दही के नमूने अवमानक पाए गए हैं।

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई

सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत के आधार पर यारी अड्डा बार का निरीक्षण खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा किया गय। मौके से सोयाबीन तेल, पनीर, आटा एवं तैयार ग्रेवी के नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान किचन में साफ-सफाई समुचित नहीं पाए जाने तथा खाद्य हैंडलर्स के मेडिकल सर्टिफिकेट उपलब्ध नहीं होने के संबंध में प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया गया। वही बांबे अस्पताल चौराहा, स्कीम नंबर 94 स्थित जैन रेस्टोरेंट का शिकायत के आधार पर निरीक्षण किया गया। मौके से तैयार कचौरी, तैयार समोसा, कचौरी मसाला, समोसा मसाला एवं तैयार पोहा के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- MP में 3 हजार सैंपलों के बोझ तले दबी भोपाल लैब; इंदौर की तैयार लैब पर लगा ताला, रिपोर्ट में देरी से मिलावटखोरों पर नहीं कस पा रहा शिकंजा