इंदौर में अगले एक सप्ताह का मौसम, गर्मी से राहत देंगे बादल, हल्की बूंदाबांदी का दिखेगा असर
आगामी सप्ताह में शुरुआत दो दिन दिन में तेज धूप का असर दिखाई देगा। उसके बाद हल्के बादल छाएंगे। मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। बुधवार से फिर से बादल छाएंगे ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 28 Mar 2026 09:17:22 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Mar 2026 09:20:01 PM (IST)
इंदौर के मौसम का हाल।HighLights
- आगामी सप्ताह में शुरुआत दो दिन तेज धूप का असर दिखाई देगा।
- उसके बाद हल्के बादल छाएंगे। मंगलवार को आसमान साफ रहेगा।
- बुधवार से फिर से बादल छाएंगे और रात के तापमान में इजाफा होगा।
अभी दोपहर में तेज धूप शहरवासियों को तपिश का अहसास करवा रही है लेकिन आगामी सप्ताह गर्मी से राहत भरा रहेगा। 30 मार्च से शहर में बादल छाएंगे। सप्ताह के अंत में 2 से 4 मार्च तक शहर में बादल छाएंगे और इसके साथ बूंदाबांदी भी होने की संभावना है।
ऐसे में शहरवासियों को अगले सप्ताह में तेज गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहाना बना रहेगा। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एच एस पांडे के मुताबिक वर्तमान में शनिवार से एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय हुआ।
एक चक्रवाती हवाओं का घेरा उड़ीसा पर बना हुआ है। इसे अलावा बंगाल की खाड़ी से तमिलनाडु, उड़ीसा, छत्तीगढ़, तेलंगाना होते हुए तेलंगाना तक हवाओं का रूख का बार-बार बदल रही है।
इस वजह से अभी इंदौर सहित प्रदेश में अरब सागर व बंगाल की खाड़ी दोनों ओर नमी आएगी। इसके प्रभाव से आगामी सप्ताह में इंदौर में बादल छाएंगे और बूंदबांदी की स्थिति भी दिखाई देगी।
आगामी सप्ताह में शुरुआत दो दिन दिन में तेज धूप का असर दिखाई देगा। उसके बाद हल्के बादल छाएंगे। मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। बुधवार से फिर से बादल छाएंगे और रात के तापमान में इजाफा होगा। इस तरह शहरवासियों को दोपहर में तेज धूप से राहत मिलेगी लेकिन शाम व रात के समय उमस परेशान करेगी।
पहला पखवाड़ा तपा लेकिन दूसरे में मिल रही राहत
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस बार मार्च माह के पहले पखवड़े में तापमान सामान्य से अधिक रहे है और गर्मी से शहरवासियों को परेशान किया। वही मार्च में दूसरे पखवाड़े में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल व बंदाबांदी का असर दिखाई दे रहा है। यह स्थिति अप्रैल के पहले सप्ताह तक बरकरार रहेगी।
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
29 मार्च 37 19
30 मार्च 37 19
31 मार्च 36 20
1 अप्रैल 36 20
2 अप्रैल 36 19
3 अप्रैल 36 19
4 अप्रैल 36 19
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में