इंदौर सहित मालवा-निमाड़ में मार्च में अभी से दिख गर्मी के तीखे तेवर
शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रतलाम रहा और अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धार में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज क ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 07 Mar 2026 09:19:47 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Mar 2026 09:24:12 PM (IST)
मालवा-निमाड़ में बढ़ रही है गर्मी।HighLights
- शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी रतलाम में अनुभव हुई।
- और अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- धार में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इस बार मार्च में इंदौर सहित मालवा- निमाड़ में गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिल रहे है। इंदौर में पिछले एक सप्ताह में दिन के तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
शनिवार को शहर में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। शनिवार को इंदाैर संभाग के जिलों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली।
शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रतलाम रहा और अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धार में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानी एचएस पांडे के मुताबिक फरवरी माह में इस बार पश्चिमी विक्षोभ की संख्या कम होने के कारण मार्च माह के शुरुआत में तापमान बढ़े हुई दिखाई दे रहे हैं।
![naidunia_image]()
सामान्यत: मार्च माह में बादल नजर आते है लेकिन इस बार बादल नदारद है। आसमान साफ हाेने से दिन में ज्यादा समय के लिए धूप आती है। ऐसे में धरती जल्द गर्म हो जाती है।
इस वजह दिन में तापमान में तेजी से बढ़ रहा है। मार्च माह के अंत तक इंदौर में लू चलने की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि अभी हवाओं का रूख उत्तर पश्चिमी होने के कारण रात में गर्मी से राहत मिल रही है।
शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान वाले शहर
शहर अधिकतम तापमान
रतलाम 38.6
धार 38.5
नर्मदापुरम 37.6
गुना 37
दमाेह 36.8
उज्जैन 36.5
इंदौर 36.4
खंडवा 36.1
खरगोन 36
श्योपुर 36
नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में
इंदौर में पिछले एक सप्ताह में इस तरह बढ़ा दिन का तापमान
दिनांक अधिकतम तापमान
1 मार्च 32.3
2 मार्च 33.6
3 मार्च 34.2
4 मार्च 34.4
5 मार्च 35.1
6 मार्च 36.2
7 मार्च 36.4
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में
इंदौर में अगले पांच दिन में अधिकतम तापमान का पूर्वानुमान
दिनांक अधिकतम तापमान
8 मार्च 35
9 मार्च 36
10 मार्च 36
11 मार्च 37
12 मार्च 37
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में