दुष्कर्मी आसाराम के रेपिस्ट बेटे नारायण सांई की पत्नी जानकी को मिला तलाक, नारायण देना होंगे दो करोड़ रुपये
सुनवाई के दौरान नारायण की ओर से भी आवेदन दिया गया था कि वह 2013 से जेल में हैं, और बिना उनके पक्ष को सुने भरण-पोषण की राशि तय की गई थी। उन्होंने इसे क ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 07 Apr 2026 11:26:23 PM (IST)Updated Date: Tue, 07 Apr 2026 11:33:56 PM (IST)
दुष्कर्मी का बेटा नारायण सांई। File PhotoHighLights
- सुनवाई के दौरान नारायण की ओर से भी आवेदन दिया गया था
- बिना उनके पक्ष को सुने भरण-पोषण की राशि तय की गई थी।
- इसके बाद ही नारायण ने इसे कम करने की गुहार लगाई थी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद आसाराम के बेटे नारायण सांई और उसकी पत्नी जानकी हरपलानी के बीच तलाक हो गया। इंदौर कुटुंब न्यायालय ने जानकी की ओर से तलाक के लिए प्रस्तुत याचिका स्वीकार कर ली है। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था जो अब जारी हुआ है। फैसले में न्यायालय ने नारायण साई से कहा है कि वह जानकी को तीन माह के भीतर दो करोड़ रुपये दे।
कुटुंब न्यायालय में जानकी ने एडवोकेट अनुराग गोयल के माध्यम से तलाक के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। कोर्ट ने दो अप्रैल को तलाक आवेदन स्वीकार कर लिया था। इसकी डिक्री सात अप्रैल को जारी हुई।
जानकी ने नारायण साई से तलाक के साथ-साथ भरण पोषण के लिए पांच करोड़ रुपये की एकमुश्त राशि की मांग की थी। जानकी ने आरोप लगाया था कि नारायण साई ने उन्हें मानसिक यातना दी है।
इसी आधार पर उन्हें तलाक दिलाया जाए। नारायण और जानकी का विवाह 22 मई 1997 को हुआ था। जानकी वर्तमान में इंदौर में रह रही है।
उसने आरोप लगाया था कि नारायण साई ने विवाहित होने के बावजूद, राजस्थान में एक साधिका से विवाह कर लिया और उससे एक अवैध संतान भी है।
सुनवाई के दौरान नारायण की ओर से भी आवेदन दिया गया था कि वह 2013 से जेल में हैं, और बिना उनके पक्ष को सुने भरण-पोषण की राशि तय की गई थी। उन्होंने इसे कम करने की गुहार लगाई थी।
दो बार पेश हुआ नारायण साई
इस केस की सुनवाई के दौरान नारायण साई को दो बार जेल से लाकर पेश किया गया था। अंतिम बार मार्च के अंतिम सप्ताह में उसे सुनवाई के लिए उसे लाया गया था। उस वक्त उसके बयान दर्ज हुए थे।