• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

ड्रग्स नेटवर्क मामला: एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी हिरासत में, पुलिस कर रही है पूछताछ

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े मामले में पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। राजेंद...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 09 Jul 2026 04:33:26 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Jul 2026 09:28:59 PM (IST)
ड्रग्स नेटवर्क मामला: एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी हिरासत में, पुलिस कर रही है पूछताछ
एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी

HighLights

  1. जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को पुलिस ने हिरासत में लिया
  2. दो कथित ड्रग्स पैडलरों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सामने आया नाम
  3. पूछताछ में नाना पटवारी ने आरोपितों से जान-पहचान की बात स्वीकारी

मुकेश मंगल, नईदुनिया, इंदौर। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े मामले में पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई बुधवार देर रात दो कथित ड्रग्स पैडलरों की गिरफ्तारी के बाद की पूछताछ के आधार पर की।

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किया ट्वीट

एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर राजनीतिक दुर्भावना का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इंदौर पुलिस द्वारा उनके भाई को बिना सूचना हिरासत में लेना भाजपा की "बदले" की राजनीति है।

naidunia_image

गिरफ्तार पैडलरों ने लिया नाम, नाना पटवारी ने भी स्वीकार की जान-पहचान

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के दौरान नाना पटवारी का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि आरोपितों ने नाना पटवारी से संबंध होने की बात कही है।


naidunia_image

वहीं पूछताछ के दौरान नाना ने भी आरोपितों को जानने की बात स्वीकार की है। हालांकि, पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि उनका संबंध केवल परिचय तक सीमित था या ड्रग्स नेटवर्क से कोई अन्य कड़ी भी जुड़ी हुई है।

जीतू पटवारी के घर कांग्रेस नेताओ का जमावड़ा । pic.twitter.com/DwRMjsIXCQ

— NaiDunia (@Nai_Dunia) July 9, 2026

मीडिया के सामने क्या बोलें परिजन

जय हार्डिया की प्रेस वार्ता pic.twitter.com/i5UUjXRWLL

— NaiDunia (@Nai_Dunia) July 9, 2026

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी के मामले पर उनके परिजनों ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने बताया कि नाना पटवारी के गायब होने पर जब थाने में आवेदन दिया गया, तब पुलिस ने उनके हिरासत में होने की पुष्टि की। परिजनों के अनुसार, पुलिस नाना पटवारी को किसी स्पॉट पर लेकर गई है और उनसे मिलने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इंदौर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

naidunia_image

बीजापी ने ट्वीट कर दी प्रतिक्रिया

naidunia_image

पुराने मामलों से कड़ियां जोड़ रही पुलिस; सात साल पुराने आत्महत्या कांड में भी आया था नाम

सूत्रों के मुताबिक, नाना पटवारी का नाम इससे पहले भी एक ड्रग्स प्रकरण में सामने आ चुका है। इसी वजह से पुलिस इस मामले की कड़ियों को पुराने मामलों से भी जोड़कर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- इंदौर से रीवा जा रही बस में लगी आग, टायर फटने से हुआ हादसा, समय रहते सभी यात्रियों को बचाया गया

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। सात साल पुराने खुशी कुलवाल आत्महत्या कांड में भी नाना का नाम सामने आया था।

पुलिस अधिकारी का आधिकारिक बयान

पूरे मामले पर पुलिस की तरफ से आधिकारिक बयान दिया गया है।

राजेंद्र नगर थाने में सूचना के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा था, जिनकी पहचान इरफान खान उर्फ गोलू चंदेरी और रानी भाई के रूप में हुई है। इनके पास से 10.8 ग्राम मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) बरामद किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि वे यह ड्रग्स नाना पटवारी और मानव गंगवानी नाम के दो व्यक्तियों को देने जा रहे थे। पुलिस ने जब नाना पटवारी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला, तो उन पर पहले से 9 अपराध दर्ज पाए गए हैं। फिलहाल पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है और मामले में जो भी अन्य लोग शामिल होंगे, उन पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।