कैलाश विजयवर्गीय के '34 केस' वाले बयान पर फंसा पेंच, कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग, सदस्यता रद्द करने की मांग
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा रतलाम में दिए बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि विजयवर्गीय ने विधानसभा चुनाव में चुना ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 15 Apr 2026 10:36:40 PM (IST)Updated Date: Wed, 15 Apr 2026 10:38:41 PM (IST)
कैलाश विजयवर्गीय के '34 केस' वाले बयान पर फंसा पेंचHighLights
- प्रमोद द्विवेदी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर जांच करने की मांग की
- विजयवर्गीय ने कहा- बंगाल जाने पर हो सकती है उनकी गिरफ्तारी
- शपथ पत्र में जानकारी छिपाने पर कांग्रेस ने सदस्यता पर उठाए सवाल
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा रतलाम में दिए बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि विजयवर्गीय ने विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग के समक्ष दिए शपथ पत्र में गलत जानकारी दी थी। अब मामले की शिकायत चुनाव आयोग से करने की तैयारी चल रही है। गौरतलब है कि विजयवर्गीय ने रतलाम में मीडिया से चर्चा में कहा था कि बंगाल में उनके खिलाफ 34 प्रकरण दर्ज हैं। इनमें गिरफ्तारी वारंट जारी हैं। अगर वे वहां गए तो गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
34 आपराधिक मामलों की जानकारी पर छिड़ा विवाद
कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट प्रमोद द्विवेदी ने आरोप लगाया कि विजयवर्गीय ने विधानसभा चुनाव के समय प्रस्तुत शपथ पत्र में इन 34 मामलों की जानकारी चुनाव आयोग को नहीं दी थी। चुनाव आयोग को विजयवर्गीय द्वारा प्रस्तुत शपथ पत्र की जांच करना चाहिए। द्विवेदी ने आगे कहा कि हमने इस मामले में चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।