इंदौर में टैक्स में छूट पाने का आखिरी मौका, 31 मार्च के बाद संपत्तिकर और जलकर पर लगेगा भारी अधिभार
राष्ट्रीय लोक अदालत की तर्ज पर संपत्तिकर और जलकर के बकाया भुगतान पर अधिभार में छूट पाने का मंगलवार 31 मार्च अंतिम दिन है। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 30 Mar 2026 07:41:28 PM (IST)Updated Date: Mon, 30 Mar 2026 07:41:28 PM (IST)
इंदौर में टैक्स में छूट पाने का आखिरी मौका नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राष्ट्रीय लोक अदालत की तर्ज पर संपत्तिकर और जलकर के बकाया भुगतान पर अधिभार में छूट पाने का मंगलवार 31 मार्च अंतिम दिन है। एक अप्रैल से उपभोक्ताओं को बकाया राशि अधिभार के साथ जमा करना होगी।
निगम ने दी राहत की जानकारी
महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगमायुक्त क्षितिज सिंघल और राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने बताया कि 31 मार्च तक नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों को संपत्तिकर और जलकर के बकाया भुगतान पर अधिभार से विशेष राहत दी जा रही है। नागरिक सभी जोनल कार्यालयों और निगम मुख्यालय में भुगतान कर छूट का लाभ ले सकते हैं।