इंदौर में मिलावटी दूध के खिलाफ बड़ा अभियान, 8 प्रमुख डेरियों से लिए 18 सैंपल, आंध्र प्रदेश की घटना के बाद प्रशासन सख्त
आंध्र प्रदेश में मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद शहर में भी दूध डेरी पर प्रशासन की सख्ती शुरू हो गई है। ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 24 Mar 2026 03:12:23 AM (IST)Updated Date: Tue, 24 Mar 2026 03:12:23 AM (IST)
दूध डेरी में कार्रवाई करते हुए।HighLights
- आंध्र प्रदेश दुखांतिका के बाद इंदौर प्रशासन अलर्ट
- इंदौर में एक ही दिन में 18 खाद्य नमूनों का संग्रह
- स्वच्छता मानकों के उल्लंघन पर दी कड़ी चेतावनी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। आंध्र प्रदेश में मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद शहर में भी दूध डेरी पर प्रशासन की सख्ती शुरू हो गई है। सोमवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों से 18 सैंपल लिए। टीम ने कार्रवाई करते हुए जोशी दूध दही भंडार (संविद नगर) से दूध के चार सैंपल, ओसवाल डेरी (संविद नगर) से दूध के तीन सैंपल और गणेश दूध दही भंडार स्वामी विवेकानंद नगर से दूध के तीन सैंपल लिए गए।
विभिन्न डेयरियों से मावा, पनीर और दूध के नमूने एकत्रित
इसी क्रम में पूजा डेरी वैभव नगर से दूध एवं मावा के दो सैंपल, सोनू राजा डेरी (गुलजार कालोनी चौराहा) से मिश्रित दूध का एक सैंपल, गीता डेरी आनंद बाजार से दूध, पनीर एवं दही के तीन सैंपल और महावीर डेरी (साकेत चौराहा) से गाय के दूध का एक सैंपल जांच के लिए लिया गया। सुपर मिल्क प्रोडक्ट साकेत स्क्वेयर से चोको हेजलनट मिल्क का एक सैंपल लिया।