'लड़के सुरक्षित नहीं, प्यार साबित करने के लिए जान देनी पड़ती है...' इंदौर में सुसाइड से पहले युवक ने बनाया वीडियो; प्रेमिका समेत 5 पर आरोप
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र स्थित नंदानगर में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
Publish Date: Fri, 12 Jun 2026 06:37:40 PM (IST)Updated Date: Fri, 12 Jun 2026 06:37:40 PM (IST)
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या( सांकेतिक फोटो) नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र स्थित नंदानगर में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया, जिसमें प्रेमिका, उसकी बहन, भाई और अन्य दो लोगों को मौत के लिए जिम्मेदार बताया। यह वीडियो उसने अपने भाई को भी भेजा था।
क्या है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक लविश लश्करी ने खुदकुशी की है। वह मूल रूप से उज्जैन का रहने वाला था। यहां किराए के कमरे में रहकर निजी टैक्सी चलाता था। एक वीडियो भी मृतक के भाई ने पुलिस को बताया है, जिसमें युवती का भी नाम है। पुलिस वीडियो के आधार पर जांच कर रही है।
प्यार साबित करने के लिए जान देना पड़ती है
वीडियो में युवक ने यह भी कहा है कि लड़के सुरक्षित नहीं हैं, उन्हें प्यार साबित करने के लिए जान देना पड़ती है। स्वजन के मुताबिक लविश का खंडवा की रहने वाली एक युवती से करीब दो साल से प्रेम संबंध था। जब युवती के स्वजन को इसकी जानकारी लगी तो वे उसे अपने साथ ले गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- एम्स भोपाल की बड़ी पहल: शुरू हुई 'केप' सुविधा, मरीजों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ