• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में बहन की लव मैरिज से नाराज नाबलिग भाई ने कर दी उसके पति की हत्या, चाकू सहित पकड़ा

खुड़ैल थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग ने अपने जीजा की चाकू मारकर हत्या कर दी। युवक ने नाबालिग की बहन से दो वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। आरोपी नाबालिग इस बात से गुस्सा था।

By Mukesh MangalEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 06 Nov 2026 07:35:16 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 11:10:36 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर में बहन की लव मैरिज से नाराज नाबलिग भाई ने कर दी उसके पति की हत्या, चाकू सहित पकड़ा
प्रेम विवाह से नाराज युवक ने जीजा से किया विवाद। -एआई इमेज

HighLights

  1. युवक ने नाबालिग की बहन से दो वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था
  2. आरोपी नाबालिग इस बात से गुस्सा था
  3. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे चाकू बरामद कर लिया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : खुड़ैल थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग ने अपने जीजा की चाकू मारकर हत्या कर दी। युवक ने नाबालिग की बहन से दो वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। आरोपी नाबालिग इस बात से गुस्सा था। पुलिस ने आरोपित को पकड़कर उससे सब्जी काटने का चाकू बरामद कर लिया है।

टीआई करणीसिंह शक्तावत के मुताबिक घटना निलगिरी परिसर की है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय दीपक पुत्र गोपाल निवासी राणायर बरोठा जिला देवास के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दीपक ने दो साल पूर्व गांव में रहने वाली गायत्री से प्रेम विवाह किया था।


बाद में आना-जाना शुरू कर दिया

कुछ समय तक गायत्री के परिवार ने बात नहीं की लेकिन बाद में आना-जाना शुरू कर दिया। बुधवार को दीपक बड़ी सास रामकन्या की बाहरवीं पर निलगिरी परिसर में आया था। रात को घर में भजन-कीर्तन का कार्यक्रम चल रहा था। करीब दो बजे दीपक के चिल्लाने की आवाज आई तो लोग दौड़े और वह घायल अवस्था में मिला। टैंट की आड़ में उस पर चाकू से हमला हुआ था।

टीआई के अनुसार स्वजन उसको अस्पताल ले गए लेकिन दीपक की मौत हो गई। पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार किया है। उसने पूछताछ में बताया कि दीपक बात न करने पर धमका रहा था। इसी बात पर बहस हुई सब्जी काटने का चाकू से हमला कर दिया।

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी और चालक की दबन से मौत

तेजाजी नगर थाना अंतर्गत ग्राम उमरिया में ट्रेक्टर ट्राली पलटने से हादसा हो गया। चालक दब गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना रात करीब 2 बजे की है। चालक की पहचान 45 वर्षीय रमेश पुत्र कालू भूरिया निवासी तिल्लौर खुर्द के रुप में हुई है।

खेलते हुए गश खाकर गिरा 9वीं का छात्र, मौत

एरोड्रम थाना क्षेत्र में बुधवार को एक किशोर की खेतले हुए मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। घटना जन्नत गार्डन की है। 16 वर्षीय दिव्यांश दोस्तों के साथ खेलने गया था। अचानक वह गश खाकर गिर गया था। उसके दोस्तों ने स्वजन को घटना बताई और स्वजन तत्काल आयुष्मान अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने स्थिति देख कर दूसरे अस्पताल रैफर कर दिया था। स्वजन क्लाथ मार्केट अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने उसको चोइथराम अस्पताल रैफर कर दिया। रास्ते में दिव्यांश की सांस रुक गई और अस्पताल पहुंचने के पहले दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- अंबिकापुर में अवैध संबंध के संदेह पर महिला और 15 वर्षीय किशोर की डंडे से बेरहमी से पिटाई

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।