• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

कक्षाएं नहीं लेने के बावजूद परीक्षा के लिए बना रहे दवाब, एमएड के विद्यार्थियों ने असिस्टेंट प्रोफेसर पर लगाए आरोप

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) के स्कूल आफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने असिस्टेंट प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगाए है। जहां शिक्षिका द्वारा कक्षाएं नह...और पढ़ें

By Kapil NileyEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 22 Jul 2026 10:34:10 AM (IST)Updated Date: Wed, 22 Jul 2026 10:34:10 AM (IST)
कक्षाएं नहीं लेने के बावजूद परीक्षा के लिए बना रहे दवाब, एमएड के विद्यार्थियों ने असिस्टेंट प्रोफेसर पर लगाए आरोप
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. विद्यार्थियों ने असिस्टेंट प्रोफेसर की देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलगुरु से की शिकायत
  2. विद्यार्थियों ने असिस्टेंट प्रोफेसर पर कक्षाएं नहीं लेने के आरोप लगाए हैं
  3. इसके कारण पाठ्यक्रम पूरा नहीं हुआ है, फिर भी परीक्षा के लिए मजबूर किया जा रहा है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) के स्कूल आफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने असिस्टेंट प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगाए है। जहां शिक्षिका द्वारा कक्षाएं नहीं लेने की बात सामने आई है। इसके कारण पाठ्यक्रम पूरा नहीं हुआ है। फिर भी परीक्षा के लिए मजबूर किया जा रहा है।

मामले में विद्यार्थियों ने कुलगुरु डॉ. राकेश सिंघई से शिकायत की है, जिसमें असिस्टेंट प्रोफेसर पर मानसिक दबाव और कक्षाएं नहीं लगाने की बात कहीं।

एमएड तीसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने असिस्टेट प्रोफेसर डॉ. परीनीता रत्नपारखी की शिकायत की है। छात्रों का कहना है कि विभाग में एजुकेशन एडमिनिस्ट्रेशन विषय पढ़ाती है, लेकिन इनकी एक भी कक्षाएं नहीं लगी है। इसके बारे में विभागाध्यक्ष डा. लक्ष्मण शिंदे से कई बार जानकारी दी है। मगर शिक्षिका विषय पढ़ाने को तैयार नहीं है।


सिलेबस पूरा नहीं करने के बावजूद विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए दवाब बनाया है। मगर छात्र-छात्राओं ने परीक्षा नहीं दी। इसके बाद शिक्षिका ने विद्यार्थियों को संबंधित विषय में फेल कर दिया है। छात्रों का कहना है कि अधिकांश विद्यार्थी यूजीसी-नेट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

ऐसे में शैक्षणिक विवाद और एटीकेटी के कारण उनके करियर पर असर पड़ने लगा है। छात्रों ने मंगलवार को कुलसचिव प्रज्वल खरे से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि कुलगुरु से मामले की निष्पक्ष जांच कराए। मामले में विभागाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षिकों को कक्षाएं लगाने को लेकर कई बार नोटिस दिया है।

वीडियो बनाकर की आत्महत्या, पत्नी पर एफआईआर दर्ज

इंदौर। खजराना पुलिस ने हीना कालोनी निवासी जिशान खान की मौत के मामले में उसकी पत्नी निशाद उर्फ गुड़िया निवासी शाहीबाग के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय जिशान ने 3 जुलाई को आत्महत्या की थी। घटना के पूर्व उसने वीडियो बनाया और बहुप्रसारित किया। पुलिस ने स्वजन के कथन लेकर निशान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

इंदौर में एमबीए कंसोर्टियम कोर्स के रिजल्ट की तारीख नहीं मिलने से अटकी डिग्री, छात्र परेशान