• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

सोनम की जमानत पर 'सुप्रीम' सुनवाई... मेघालय सरकार याचिका रद करवाने के लिए पहुंची कोर्ट

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपित सोनम की जमानत रद करने से मेघालय हाईकोर्ट के इनकार करने के बाद अब मेघालय सरकार इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पह...और पढ़ें

By Udaypratap SinghEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 02 Jul 2026 05:32:14 PM (IST)Updated Date: Thu, 02 Jul 2026 08:27:41 PM (IST)
सोनम की जमानत पर 'सुप्रीम' सुनवाई... मेघालय सरकार याचिका रद करवाने के लिए पहुंची कोर्ट
सोनम की जमानत पर 'सुप्रीम' सुनवाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपित सोनम को जमानत पर जेल से बाहर रहने के मेघालय हाई कोर्ट के फैसले को मेघालय सरकार ने चुनौती दी है। अब मेघालय सरकार इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची है और शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होगी। सरकार कोर्ट में सोनम रघुवंशी की जमानत को रद करने की मांग करेगी।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने गुरुवार को जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस शील नागू की पीठ के समक्ष कहा कि हाई कोर्ट ने मामले की मुख्य आरोपित को जमानत देकर गलती की है। उन्होंने याचिका को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का आग्रह किया।


टाइपिंग की गलती और फरार होने की आशंका का दिया हवाला

मेघालय सरकार की ओर से पेश मेहता ने कहा कि सोनम रघुवंशी को इस आधार पर जमानत दी गई कि गिरफ्तारी के समय उसे गिरफ्तार किए जाने के आधारों की पूरी जानकारी नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा, "संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने का मामला ऐसे प्रविधान से जुड़ा है, जिसका उल्लेख टाइपिंग की गलती की वजह से गलत तरीके से हो गया था।"

इसके साथ ही मेहता ने आरोपित के फरार होने की आशंका पर जोर दिया। पीठ ने मामले को शुक्रवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई है। गत 29 जून को मेघालय हाई कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को जमानत देने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा था।

हनीमून पर आए पति की हत्या और प्रेमी के साथ साजिश का आरोप

गौरतलब है कि सोनम को पिछले वर्ष जून में अपने कारोबारी पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। यह नवविवाहित दंपती हनीमून के लिए मेघालय आया था और 23 मई, 2025 को सोहरा इलाके में लापता हो गया था।

दो जून, 2025 को राजा रघुवंशी का शव एक गहरी खाई में मिला था। पुलिस का आरोप है कि सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी और कुछ अन्य के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची थी।

यह भी पढ़ें- राजा रघुवंशी हत्याकांड: जेल नहीं जाएगी सोनम रघुवंशी! मेघालय पुलिस की याचिका कोर्ट में खारिज