• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

Monsoon Update: इंदौर में छाएंगे बादल, फिलहाल बूंदाबांदी से ही करना होगा संतोष, प्रभावी मानसून सिस्टम सक्रिय नहीं

न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। इंदौर में इस मानसून सीजन में जून माह में अब तक 112 मिमी वर...और पढ़ें

By Udaypratap SinghEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 30 Jun 2026 07:48:34 AM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jun 2026 07:48:34 AM (IST)
Monsoon Update: इंदौर में छाएंगे बादल, फिलहाल बूंदाबांदी से ही करना होगा संतोष, प्रभावी मानसून सिस्टम सक्रिय नहीं
आसमान में बादल छाये रहे, कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। (प्रफुल्ल चौरसिया आशु)

HighLights

  1. अभी कोई प्रभावी मानसून सिस्टम नहीं होने के कारण इंदौर में हल्की बूंदाबांदी ही हो रही है
  2. सोमवार को भी दोपहर बाद शहर में रीगल सहित कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई
  3. आगामी दिनों में इंदौर में दोपहर बाद या रात के समय ही छिटपुट वर्षा होने की संभावना है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अभी कोई प्रभावी मानसून सिस्टम नहीं होने के कारण इंदौर में हल्की बूंदाबांदी ही हो रही है। सोमवार को भी दोपहर बाद शहर में रीगल सहित कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आगामी दिनों में इंदौर में दोपहर बाद या रात के समय ही छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। बादल छाने के कारण सोमवार को दिन का तापमान सामान्य स्तर पर रहा। अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। इंदौर में इस मानसून सीजन में जून माह में अब तक 112 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। इंदौर में जून माह में अब की औसत वर्षा से 26.2 मिमी वर्षा कम हुई है।


दिन में धूप निकली और दोपहर बाद शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई

सोमवार को दिन में धूप निकली और दोपहर बाद बादल छाए और शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार को शहर में बादल छाएंगे और वर्षा होने की संभावना है। दिन व रात का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। शहरवासियों को गर्मी व उमस का अहसास होगा।

महू में सोमवार को 24 मिमी वर्षा हुई, पेड़ गिरा

महू : महू शहर व आसपास के क्षेत्र में सोमवार दोपहर तेज वर्षा हुई। वर्षा होते ही महू तहसील के सभी पर्यटन स्थल भी गुलजार हो चुके हैं। वहीं पातालपानी का झरना भी शुरू हो चुका है। जिसे देखने के लिए कई सैलानी भी पहुंचने लगे हैं। आंकड़ों के अनुसार सोमवार को महू में 24 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वर्षा के चलते महू शहर व आसपास के क्षेत्र में कई स्थानों पर जलजमाव की भी स्थिति बनी। साथ ही गर्ल्स हाई स्कूल चौपाटी पर लगा एक पेड़ भी गिर गया। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। कैंटोनमेंट द्वारा पेड़ को रस्सी से बांध कर हटवाया गया।

Aaj Ka Mausam: मानसून ने पकड़ी रफ्तार... MP-CG समेत कई राज्यों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट