• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर पहुंचे सांसद अनुराग ठाकुर, पितृ पर्वत पर लगाया पौधा

सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 'शनिवार को इंदौर पहुंचे। पितृ पर्वत पर उन्होंने एक पौधा लगाया।

By Udaypratap SinghEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 05 Sep 2026 03:06:25 PM (IST)Updated Date: Sat, 05 Sep 2026 03:08:02 PM (IST)
इंदौर पहुंचे सांसद अनुराग ठाकुर, पितृ पर्वत पर लगाया पौधा
सांसद अनुराग ठाकुर और इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 'शनिवार को इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने उनसे मुलाकात की। पितृ पर्वत पर उन्होंने एक पौधा लगाया। इसके बाद वे भाजपा नेता अक्षय बम के निजी कॉलेज में कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।

इधर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन आज से विकास कार्यों का लेंगे जायजा

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर इंदौर आएंगे। इस दौरान वे इंदौर के आसपास चल रही रेल परियोजनाओं, इंदौर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य और उज्जैन सिंहस्थ के मद्देनजर होने वाली तैयारी की समीक्षा करेंगे। इस दौरान इंदौर और आसपास चल रही निर्माणाधीन रेल परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। साथ ही योजनाओं की वर्तमान स्थिति और निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे।


रविवार को चेयरमैन उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ को लेकर की जा रही रेलवे की तैयारी की समीक्षा करेंगे। उज्जैन में नई पिट लाइन, रेलवे स्टेशन सहित दर्जनों कार्य चल रहे हैं। रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) रामाश्रय पांडे, डीआरएम अश्विन कुमार, वरिष्ठ इंजीनियर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। दरअसल, इंदौर में लंबे समय से इंदौर-मनमाड, इंदौर-खंडवा, इंदौर-धार, इंदौर-बुधनी सहित इंदौर रेलवे स्टेशन, लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य जारी हैं।

इन परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी। पिछले कुछ समय से इंदौर रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। चेयरमैन के इस दौरे से निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। वहीं, डीआरएम अश्विन कुमार के अनुसार सतीश कुमार शनिवार को इंदौर आएंगे। रविवार को इंदौर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। संभावना है कि लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी करें। साथ ही उज्जैन सिंहस्थ की तैयारी को लेकर निरीक्षण करेंगे और इंदौर-उज्जैन रेलवे ट्रैक का विंडो निरीक्षण करेंगे।