• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

एमपी बार काउंसिल चुनाव: इंदौर की मतगणना में कई दिग्गज आगे, मतगणना आगे बढ़ने के साथ ही मुकाबला हुआ और दिलचस्प

इंदौर जिले की छह मतपेटियों की गिनती पूरी होने के बाद कई प्रमुख उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई, जबकि महिला प्रत्याशियों की भी मजबूत मौजूदगी बनी हुई है। परिणा...और पढ़ें

By Lokesh SolankiEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 08 Jul 2026 08:57:12 AM (IST)Updated Date: Wed, 08 Jul 2026 08:57:12 AM (IST)
एमपी बार काउंसिल चुनाव: इंदौर की मतगणना में कई दिग्गज आगे, मतगणना आगे बढ़ने के साथ ही मुकाबला हुआ और दिलचस्प
बार काउंसिल के चुनाव में चल रही मतगणना। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. इंदौर जिले की छह मतपेटियों की गिनती पूरी होने के बाद कई प्रमुख उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई है
  2. चुनाव में महिला प्रत्याशियों की भी मजबूत मौजूदगी बनी हुई है
  3. परिणामों को लेकर अधिवक्ता समुदाय की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर/ इंदौर। एमपी स्टेट बार काउंसिल चुनाव में मतगणना आगे बढ़ने के साथ ही मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। इंदौर जिले की छह मतपेटियों की गिनती पूरी होने के बाद कई प्रमुख उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई, जबकि महिला प्रत्याशियों की भी मजबूत मौजूदगी बनी हुई है। परिणामों को लेकर अधिवक्ता समुदाय की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है।

अधिकृत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से कराई जा रही है मतगणना

मुख्य निर्वाचन अधिकारी हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एसके पालो व वरिष्ठ अधिवक्ता नमन नागरथ के अनुसार अब तक छह मतपेटियों की गणना पूरी की जा चुकी है। पूरी प्रक्रिया अभ्यर्थियों और उनके अधिकृत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से कराई जा रही है।


अधिवक्ता परिषद में महिला नेतृत्व की मजबूत दावेदारी भी सामने आई है

अब तक की मतगणना में राकेश सिंह भदौरिया, विवेक सिंह, हितोशी जय हार्डिया, नरेन्द्र कुमार जैन और गौरव मिश्रा बढ़त बनाए हुए हैं। महिला उम्मीदवारों में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। प्रतीका पाठक, प्रतिभा वालिया, अन्नु पटेल, प्रीति राजेन्द्र तिवारी और राजकुमारी शर्मा बढ़त हासिल करने वाली प्रमुख महिला प्रत्याशियों में शामिल हैं। इससे अधिवक्ता परिषद में महिला नेतृत्व की मजबूत दावेदारी भी सामने आई है। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार मतगणना का प्रत्येक चरण परिणामों को और अधिक रोचक तथा निर्णायक बनाता जा रहा है।

अब तक कुल 27,023 मतों की गणना हो चुकी है

उल्लेखनीय है कि मतगणना 16 जून से लगातार जारी है। अब तक कुल 27,023 मतों की गणना हो चुकी है। इनमें 26,011 मतपत्र वैध पाए गए हैं, जबकि 1,012 मतपत्र नियमों के विपरीत होने के कारण निरस्त किए गए हैं। मतगणना की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रतिदिन यूट्यूब पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है तथा प्रत्येक चरण की अद्यतन जानकारी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जा रही है।

MP State Bar Council Election 2026 : इंदौर की मतगणना में बढ़ी चुनावी सरगर्मी, हर चरण के साथ मुकाबला