'दाऊद भाई एक ही बार बोलते हैं...' इंदौर में आवारा कुत्ते की शिकायत करने पर डॉक्टर को न्यूयार्क से आया थ्रेट कॉल
इंदौर में डाग बाइट की शिकायत करना एक डॉक्टर के लिए परेशानी का कारण बन गया। बाणगंगा थाना क्षेत्र में स्थित सांवेर रोड के एक निजी अस्पताल के असिस्टेंट म ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 18 Feb 2026 12:19:38 AM (IST)Updated Date: Wed, 18 Feb 2026 12:19:38 AM (IST)
MP में डॉग बाइट की शिकायत पर डॉन के नाम से मिली धमकी। AI Generated ImageHighLights
- कॉल न्यूयार्क से आने का दावा
- दाऊद का नाम लेकर दी चेतावनी
- बाणगंगा पुलिस कर रही जांच
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल के असिस्टेंट मैनेजर डॉ. नीरज ने कुछ दिन पहले स्ट्रीट डाग के संबंध में नगर निगम की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद उनके मोबाइल पर एक इंटरनेट कॉल आया, जिसे न्यूयार्क से किया जाना बताया गया। कॉलर ने खुद को 'दाऊद भाई' के यहां से बोलने वाला बताया और कहा कि “दाऊद जी एक ही बार बोलते हैं।”
परिवार का जिक्र कर दी चेतावनी
कॉलर ने डॉ. नीरज को धमकाते हुए कहा कि आपकी शिकायत आई है और पूछा कि डाग को बोरी में भरकर कहां फेंका गया है तथा इसकी अनुमति किसने दी। उसने यह भी कहा कि आपकी शादी हो चुकी होगी और बच्चे भी होंगे। इस दौरान अस्पताल के मैनेजर राजीव का नाम लेकर उन्हें भी समझाने की बात कही गई।
डॉ. नीरज ने कॉलर को स्पष्ट किया कि डाग बाइट की घटना के बाद उन्होंने नगर निगम में शिकायत की थी और निगमकर्मी अन्य डाग भी ले गए थे।
वीडियो वायरल होने के बाद बढ़े कॉल
एडिशनल डीसीपी जोन-3 रामसनेही मिश्रा के अनुसार, एक एनजीओ द्वारा वीडियो को वायरल किया गया था। इसके बाद देशभर से कॉल आ रहे हैं। दाऊद के नाम से आए इस कॉल की भी गंभीरता से जांच की जा रही है।
साइबर सेल की मदद
बाणगंगा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की सहायता से इंटरनेट कॉल की वास्तविक लोकेशन और स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।