MP Politics: भाजपा के कद्दावर नेता सत्यनारायण सत्तन की बेटी कांग्रेस में हुई शामिल, सियासी पारा चढ़ा
MP Politics: इंदौर की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रसिद्ध कवि सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनुप्रिया ने मंगलवार को कांग् ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 17 Feb 2026 11:50:32 PM (IST)Updated Date: Tue, 17 Feb 2026 11:54:45 PM (IST)
भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन की बेटी कांग्रेस में शामिल हुईं। (फोटो: सोशल मीडिया एक्स)HighLights
- कनुप्रिया ने मंगलवार को कांग्रेस ज्वाइन की
- पहले से कांग्रेस संपर्क में थीं कनुप्रिया
- सत्तन बोले, वैचारिक स्वतंत्रता लोकतंत्र की सुंदरता
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर: इंदौर में मंगलवार को राजनीतिक सरगर्मियां उस समय बढ़ गईं जब कनुप्रिया ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्हें कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक और अर्चना जायसवाल ने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई। पिछले कुछ महीनों से कनुप्रिया कांग्रेस के संपर्क में थीं और पार्टी के अनुषांगिक संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाती नजर आ रही थीं।
![naidunia_image]()
सत्तन ने बताया वैचारिक स्वतंत्रता
कनुप्रिया के कांग्रेस में शामिल होने के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों खेमों में चर्चा का दौर शुरू हो गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सत्यनारायण सत्तन ने कहा कि देश में हर नागरिक को अपनी पसंद का राजनीतिक दल चुनने की स्वतंत्रता है, यही लोकतंत्र की सुंदरता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कनुप्रिया कभी भाजपा की सदस्य नहीं रहीं, इसलिए उनके भाजपा छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता।
सत्तन ने यह भी कहा कि वे स्वयं भाजपा के सदस्य थे, हैं और आजीवन रहेंगे। उनका पार्टी से मोहभंग होने का कोई प्रश्न नहीं है।
सत्तन की राजनीतिक पृष्ठभूमि
सत्यनारायण सत्तन भाजपा के वरिष्ठ नेता होने के साथ-साथ अपने तीखे कटाक्षों के लिए भी पहचाने जाते हैं। वर्ष 1980 में उन्होंने विधानसभा क्षेत्र एक से चुनाव लड़ा था, हालांकि उस चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। बाद में हुए उपचुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कृपाशंकर शुक्ला को हराकर जीत दर्ज की थी।
कांग्रेस के लिए नया चेहरा
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कनुप्रिया का कांग्रेस में प्रवेश प्रदेश की राजनीति में नए चेहरों के उभरने का संकेत हो सकता है। इसे कांग्रेस के लिए संभावित रूप से सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है।