• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

MPPSC 2026 की तैयारी पूरी, 12 जिलों में होंगे केंद्र; तीन स्तर की जांच से मिलेगा प्रवेश... एडमिट कार्ड से लेकर रिजल्ट तक जानें पूरा शेड्यूल

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 सात सितंबर से 12 सितंबर तक आयोजित होगी।

By Kapil NileyEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 30 Aug 2026 09:15:52 AM (IST)Updated Date: Sun, 30 Aug 2026 09:15:52 AM (IST)
MPPSC 2026 की तैयारी पूरी, 12 जिलों में होंगे केंद्र; तीन स्तर की जांच से मिलेगा प्रवेश... एडमिट कार्ड से लेकर रिजल्ट तक जानें पूरा शेड्यूल
MPPSC मुख्य परीक्षा सात सितंबर से 12 सितंबर तक होगी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 156 पदों के लिए 3775 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे
  2. परीक्षा के लिए 12 जिलों में केंद्र बनाए गए हैं
  3. अभ्यर्थियों की तीन स्तर पर सुरक्षा जांच की जाएगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 की तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा सात सितंबर से 12 सितंबर तक आयोजित होगी। 156 पदों के लिए होने वाली इस परीक्षा में 3775 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

परीक्षा के लिए इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर सहित 12 जिलों में केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक आब्जर्वर नियुक्त किया जाएगा, जो परीक्षा से संबंधित गतिविधियों की निगरानी करेगा। अधिकारियों के अनुसार सोमवार से अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।


156 पदों पर होगी भर्ती

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के 156 पदों में 41 सामान्य, 20 एससी, 33 एसटी, 42 ओबीसी और 20 ईडब्ल्यूएस पद शामिल हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले 3775 अभ्यर्थियों में 3044 मुख्य श्रेणी और 731 प्राविधिक श्रेणी के हैं।

छह प्रश्न पत्र, सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक परीक्षा

मुख्य परीक्षा में सामान्य अध्ययन के चार प्रश्न पत्र होंगे। पांचवां प्रश्न पत्र सामान्य हिंदी और छठा हिंदी निबंध व प्रारूप लेखन का होगा। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोग की गाइडलाइन के अनुसार अभ्यर्थियों को सुबह 8.30 से नौ बजे के बीच परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।

थ्री लेयर चेकिंग से मिलेगा प्रवेश

प्रत्येक केंद्र पर थ्री लेयर चेकिंग व्यवस्था रहेगी। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ फोटो आइडी प्रूफ दिखाना होगा। इसके बाद मेटल डिटेक्टर से इलेक्ट्रानिक डिवाइस की जांच होगी। तीसरे चरण में बायोमैट्रिक के माध्यम से अभ्यर्थियों के चेहरे का मिलान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- शिक्षक भर्ती-2025 को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन, पदवृद्धि और दूसरी काउंसलिंग की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

30 दिन में मूल्यांकन, अक्टूबर में परिणाम

अधिकारियों के मुताबिक परीक्षा पूरी होने के बाद उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया जाएगा। मूल्यांकन कार्य 30 दिन के भीतर पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद अक्टूबर में मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। परिणाम के बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू होगी।