• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

लाड़ली बहना योजना में एंट्री बंद, हर महीने घट रही लाभार्थियों की संख्या, 3 साल में इंदौर में 19,654 महिलाएं हुईं योजना से बाहर

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में नए पंजीयन पिछले तीन वर्षों से बंद हैं। दूसरी ओर हर महीने बड़ी संख्या में महिलाएं योजना...और पढ़ें

By prem jatEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 20 Jul 2026 07:54:41 PM (IST)Updated Date: Tue, 21 Jul 2026 10:37:44 AM (IST)
लाड़ली बहना योजना में एंट्री बंद, हर महीने घट रही लाभार्थियों की संख्या, 3 साल में इंदौर में 19,654 महिलाएं हुईं योजना से बाहर
हर महीने घट रही लाभार्थियों की संख्या।

HighLights

  1. लाड़ली बहना योजना में इंदौर से बड़ी अपडेट
  2. इंदौर में लाड़ली बहना लाभार्थियों का आंकड़ा घटा
  3. सूची से बाहर हुईं 19 हजार से अधिक महिलाएं

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में नए पंजीयन पिछले तीन वर्षों से बंद हैं। दूसरी ओर हर महीने बड़ी संख्या में महिलाएं योजना से बाहर हो रही हैं। इसका असर लाभार्थियों की कुल संख्या पर लगातार दिखाई दे रहा है।

इंदौर जिले में योजना की शुरुआत के समय 4 लाख 57 हजार 742 महिलाओं ने आवेदन किया था, जबकि वर्तमान में 4 लाख 38 हजार 88 महिलाओं के खातों में ही राशि पहुंच रही है। यानी अब तक 19 हजार 654 महिलाएं योजना से बाहर हो चुकी हैं। 28 जनवरी 2023 को योजना की घोषणा हुई थी और 5 मार्च से प्रक्रिया शुरू की गई थी।


कुछ महिलाओं के नाम योजना से हटे

योजना के तहत 21 से 60 वर्ष तक की पात्र महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हर महीने सीधे बैंक खाते में राशि भेजी जाती है। हालांकि, नए पंजीयन बंद होने के कारण अब पात्र होने वाली हजारों महिलाएं योजना का लाभ नहीं ले पा रही हैं। वहीं वर्तमान पात्र महिलाएं भी योजना से बाहर हो रही हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा का कहना है कि तय पात्रता वाली सभी महिलाओं को योजना का लाभ लगातार मिल रहा है, जबकि पात्रता के मापदंड के बाहर होने से कुछ महिलाओं के नाम योजना से हटे हैं।

60 वर्ष की आयु सबसे बड़ा कारण

योजना से बाहर होने वाली महिलाओं में सबसे बड़ी संख्या 60 वर्ष की आयु पूरी करने वालों की है। पिछले साढ़े तीन साल में 14,151 महिलाएं केवल आयु सीमा पूरी होने से योजना से बाहर हुईं। इनमें 2024 को 4,040, 2025 में 4,961 और 2026 में 5,150 महिलाओं का नाम सूची से हटाया गया।

वहीं आवेदन प्रक्रिया के बाद 452 महिलाएं अपात्र पाई जाने से बाहर हो गईं, जबकि 973 महिलाओं ने स्वयं योजना छोड़ दी। 763 महिलाएं मृत्यु होने और 2,406 महिलाओं के समग्र आईडी हटने से उनका नाम सूची से बाहर हुआ। 903 महिलाएं आधार और समग्र की जानकारी का मिलान नहीं होने के कारण अपात्र हुईं।

दूसरी योजनाओं में लगातार जुड़ रहे नए हितग्राही

दिलचस्प बात यह है कि राज्य और केंद्र सरकार की अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, जैसे वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में पात्र हितग्राहियों के नए पंजीयन लगातार किए जा रहे हैं। इसके विपरीत लाड़ली बहना योजना में नई पात्र महिलाओं के लिए अब तक प्रवेश का रास्ता नहीं खुला है, जिससे लाभार्थियों की संख्या लगातार घट रही हैं।

राशि बढ़ी, लेकिन नए नाम नहीं जुड़े

योजना की शुरुआत में महिलाओं को 1,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाते थे। बाद में राशि बढ़ाकर 1,250 रुपये की गई और अब नवंबर से 1,500 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। राशि बढ़ने से लाभ तो बढ़ा है, लेकिन नए पंजीयन शुरू नहीं होने से बड़ी संख्या में पात्र महिलाएं अब भी योजना से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें- बालाघाट चावल घोटाला: महाराष्ट्र के दो बड़े राइस मिलर भाई गिरफ्तार, 3.5 करोड़ की हेराफेरी का खुलासा

योजना का उद्देश्य

  • महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना।
  • महिलाओं पर आश्रित बच्चों के पोषण में सहयोग देना।
  • परिवार में महिलाओं की निर्णय भूमिका को मजबूत करना।