• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर मेट्रो में औसतन दो से ढाई हजार यात्री प्रतिदिन कर रहे सफर, किराये से 37 लाख रुपये की आय

मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत शहीद बगीचा से पलासिया तक के प्रस्तावित मेट्रो प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए डेडलाइन पूर्व में 2027 रखी गई थी। अब इस हिस्से में शहीद बगीचा से खजराना तक का हिस्सा ही एलिवेटेड बनना है। ऐसे में इस हिस्से का निर्माण कार्य पूर्ण अगले एक साल में पूरा करना होगा।

By Udaypratap SinghEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 17 Oct 2026 09:06:05 AM (IST)Updated Date: Sat, 17 Oct 2026 09:06:05 AM (IST)
इंदौर मेट्रो में औसतन दो से ढाई हजार यात्री प्रतिदिन कर रहे सफर, किराये से 37 लाख रुपये की आय
मेट्रो के एमडी ने अधिकारियों के साथ खजराना व शहीद बगीचे के पास बनने वाले मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया। -सौजन्य मेट्रो प्रबंधन

HighLights

  1. एक साल में शहीद बगीचा एवं खजराना एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन के निर्माण का लक्ष्य
  2. मेट्रो के एमडी ने कार्य को तय समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए
  3. एजेंसी को मार्च 2024 में ठेका मिला था और जून में निर्माण कार्य शुरू किया गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत शहीद बगीचा से पलासिया तक के प्रस्तावित मेट्रो प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए डेडलाइन पूर्व में 2027 रखी गई थी। अब इस हिस्से में शहीद बगीचा से खजराना तक का हिस्सा ही एलिवेटेड बनना है। ऐसे में इस हिस्से का निर्माण कार्य पूर्ण अगले एक साल में पूरा करना होगा।

शुक्रवार को मेट्रो के एमडी एस कृष्ण चैतन्य ने इस हिस्से के निरीक्षण के दौरान कार्य को तय समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि इस हिस्से में निर्माण के लिए एजेंसी को मार्च 2024 में ठेका मिला था और जून में निर्माण कार्य शुरू किया गया। हालांकि इस बीच खजराना से पलासिया तक मेट्रो के हिस्से काे अंडर ग्राउंड करने का निर्णय लिया गया। ऐसे जिस एजेंसी को काम सौंपा गया। उसे सिर्फ खजराना शहीद बगीचा व खजराना का एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन ही तैयार करना है।


विभागों से समन्वय कर बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए

मेट्रो के एमडी एस कृष्ण चैतन्य से शुक्रवार को एयरपोर्ट स्थित भूमिगत मेट्रो स्टेशन के निर्माणाधीन परिसर में टनल बोरिंग मशीन ‘सरस्वती’ की शाफ्ट लांचिंग की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

उन्होंने निर्देश दिए कि परियोजना के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित किया जाए। विभिन्न स्तरों पर लंबित विषयों का समयबद्ध निराकरण करते हुए निर्माण कार्यों को गति प्रदान की जाए तथा निर्धारित लक्ष्यों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए।

शुक्रवार को चार घंटे में मेट्रो में 282 यात्रियों ने किया सफर

शुक्रवार को इंटरनेट पर एक संदेश वायरल हो रहा था कि सुबह सात से 11.45 बजे तक मेट्रो में सिर्फ पांच यात्रियों ने सफर किया। इस संदेश को मेट्रो प्रबंधन ने भ्रामक बताया। मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार सुबह 7.30 से 11.30 बजे तक मेट्रो में 282 यात्रियों ने सफर किया। सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहा स्थित मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन के बीच याती सफर शुरू हुए करीब 40 दिन बीत चुके है।

इस समयावधि में मेट्रो में यात्री किराए से 37 लाख रुपये की आय हुई है । मेट्रो में औसतन हर दिन दो से ढाई हजार यात्री प्रतिदिन सफर कर रहे हैं। वही रविवार को 4500 से पांच हजार यात्री सफर कर रहे है। मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक पांच दिन पहले यात्री किराए में छूट बढ़ाई गई है। इसके बाद करीब यात्री संख्या में 26 फीसद इजाफा हुआ है।

यह भी पढ़ें- भोपाल-इंदौर मेट्रो में सफर होगा 44% तक सस्ता, 11 अक्टूबर से मिलेगा धमाकेदार ऑफर, जानिए कैसे उठाएं फायदा

यह भी पढ़ें
एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।