ऑनलाइन मंगवाया चिली पनीर, आया चिली चिकन... इंदौर में नवरात्रि की पूजा के बीच Zomato की बड़ी लापरवाही, थाने पहुंचा मामला
जोमेटो (Zomato) कंपनी से ऑनलाइन वेज खाना ऑर्डर करने वाले एक परिवार को डिलीवरी में गलती से नॉनवेज डिश भेज दी गई। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में लिखित ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 24 Mar 2026 12:02:41 AM (IST)Updated Date: Tue, 24 Mar 2026 12:44:15 AM (IST)
नवरात्रि के उपवास में डिलीवर किया चिली चिकन। (AI से जेनरेट की गई इमेज)HighLights
- जोमैटो और रेस्टोरेंट 'नाइट किंग' की लापरवाही
- नवरात्रि के उपवास में डिलीवर किया चिली चिकन
- जोमैटो ने रिफंड तो किया पर रेस्टोरेंट ने पल्ला झाड़ा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर के गुलाबबाग इलाके में नवरात्रि के दौरान फूड डिलीवरी में एक गंभीर चूक का मामला प्रकाश में आया है। जोमेटो (Zomato) कंपनी से ऑनलाइन वेज खाना ऑर्डर करने वाले एक परिवार को डिलीवरी में गलती से नॉनवेज डिश भेज दी गई। पीड़ित राहुल तिवारी ने इस संबंध में लसूड़िया पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
घर में चल रही थी पूजा, पैकेट खोलते ही उड़े होश
पीड़ित राहुल तिवारी ने बताया कि घर में नवरात्रि की पूजा का माहौल था और पूरे विधि-विधान से अनुष्ठान चल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने जोमेटो ऐप के जरिए 'वेज कॉम्बो मील' के साथ 'चिली पनीर' का ऑर्डर दिया था। ऑर्डर करने के करीब 15 मिनट बाद डिलीवरी बॉय पैकेट लेकर घर पहुंचा, लेकिन जैसे ही परिवार ने भोजन के लिए पैकेट खोला, उसमें चिली पनीर की जगह 'चिली चिकन' निकला।