• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल

अपना राज्य चुनें

Top Cities

  • इंदौर
  • भोपाल
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • लखनऊ
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • मेरठ

States

    • ई-पेपर

    • वेब स्टोरीज

    Move to Naidunia APP

    Trending

    • त्विषा शर्मा केस
    • भोजशाला पर फैसला
    • एलपीजी संकट
    • गर्मी का मौसम
    • मध्‍य प्रदेश की खबरें
    • वास्‍तु शास्‍त्र
    • स्वच्छ जल
    • होम
    • मध्य प्रदेश
    • इंदौर

    इंदौर में दूषित खाने से 20 से अधिक छात्राएं बीमार, लिवर तक पहुंचा संक्रमण, खाने में मिले कॉकरोच और सिगरेट के टुकड़े

    इंदौर में खानपान को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। साउथ तुकोगंज स्थित मधुर गर्ल्स हॉस्टल में दूषित खानपान के कारण 20 से अधिक छात्राएं बीमार हो गईं।

    By Vinay YadavEdited By: Dheeraj Belwal
    Publish Date: Sat, 13 Jun 2026 10:39:06 PM (IST)Updated Date: Sat, 13 Jun 2026 11:47:21 PM (IST)
    • Join करें
    इंदौर में दूषित खाने से 20 से अधिक छात्राएं बीमार, लिवर तक पहुंचा संक्रमण, खाने में मिले कॉकरोच और सिगरेट के टुकड़े
    खाने में मिला काकरोच।

    HighLights

    1. इंदौर में तनुश्री थाली मेस सील, 10 छात्राएं अस्पताल में भर्ती
    2. शौचालय से सटी मेस, खाने में कॉकरोच और सिगरेट के टुकड़े
    3. नामचीन कोचिंग छात्रों के हॉस्टल में परोसा जा रहा था घटिया खाना

    नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर में खानपान को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। साउथ तुकोगंज स्थित मधुर गर्ल्स हॉस्टल में दूषित खानपान के कारण 20 से अधिक छात्राएं बीमार हो गईं। इनमें से कई छात्राओं के लिवर तक संक्रमण पहुंच गया है। छात्राओं की शिकायत के बाद हॉस्टल में जिस तनुश्री थाली नाम की मेस से खाना आता है, खाद्य विभाग की टीम ने शनिवार को उसे सील करने की कार्रवाई की है।

    संक्रमण लिवर तक पहुंचा

    छात्राओं ने बताया कि करीब 15 दिनों से हॉस्टल में रहने वाली छात्राएं बीमार होने लगीं, पहले हमें लगा कि सामान्य मौसम के कारण होगा। लेकिन पेट की समस्या होने पर जांच करवाई तो पता चला कि यह दूषित खानपान के कारण हुआ है, इसका संक्रमण लिवर तक भी पहुंच गया है। करीब 10 छात्राएं अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती भी रही हैं, जिसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी कई हॉस्टल में दूषित खानपान के कारण बच्चे बीमार हो चुके हैं।


    खाने में निकले कॉकरोच और सिगरेट के टुकड़े

    छात्राओं ने बताया कि 15 दिन के भीतर खाने में से कॉकरोच, सिगरेट के टुकड़े आदि चीजें निकली हैं। खाने में कंकर और बाल तो रोजाना ही मिलते थे। जब भी शिकायत लेकर पहुंचते थे तो हमें कहते थे कि यह तुमने ही डाल दिए होंगे। हमारी बातों पर भरोसा ही नहीं करते थे। हॉस्टल की वार्डन से भी शिकायत करते थे, वह हमें डांटकर चुप करवा देती थी।

    छात्राओं के बीमार होने पर उनके परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने विरोध किया। घटना के वीडियो इंटरनेट मीडिया पर साझा किए। इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन और कलेक्टर कार्यालय में शिकायत की। इसके बाद यहां कार्रवाई हुई।

    शौचालय से लगी हुई थी मेस

    खाद्य विभाग की टीम जब तनुश्री मेस का निरीक्षण करने पहुंची तो पता चला कि छोटी सी जगह पर गंदगी के बीच मेस संचालित की जा रही थी। मेस से लगी हुई शौचालय भी थी। यहां की टाइल्स भी उखड़ी हुई थीं, खाने में वनस्पति तेल और घी का उपयोग किया जा रहा था।

    इसके अलावा ड्रेनेज भी खराब था। खानपान की सामग्री भी गंदे बर्तनों में रखी हुई थी। मौके पर प्रभारी प्रवीण जोशी उपस्थित पाए गए। गेहूं का आटा एवं घी के सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए।

    यह भी पढ़ें- पत्नी होने का दिखाया पासपोर्ट, दुष्कर्म मामले में पति को मिली अग्रिम जमानत, हाई कोर्ट ने शर्तों के साथ दी राहत

    हॉस्टल में रहती हैं 140 छात्राएं, कई कोचिंग संस्थानों से जुड़ी हैं

    मधुर गर्ल्स हॉस्टल में करीब 140 छात्राएं रहती हैं। यहां आकाश, एलन, विद्योदय, नहाता आदि कोचिंग में पढ़ने वाली छात्राएं रहती हैं। अधिकांश छात्राओं के लिए खाना तनुश्री थाली से ही आता है। इसके अलावा आसपास के कई हॉस्टलों और घरों में भी यहां से खाना जाता है।

    होस्टल खबर हम होस्टल में खाना नहीं बनाते हैं। छात्राओं की शिकायत के बाद हम 15 जून से मेस का वेंडर बदलने वाले थे। हमने आज से ही नए वेंडर की नियुक्ति कर दी है। - गुरबानी सलुजा, मधुर गल्र्स होस्टल, संचालक