पलक हत्याकांड में खुलासा: रिंग रोड पर जलाए कपड़े, घर में छिपाया मोबाइल, आरोपी जेल पहुंचा
इंदौर के पलक काशिव हत्याकांड में आरोपी मयंक शाक्य को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने जले कपड़े, पेट्रोल का डिब्बा बरामद किया और हत्या से जुड़े अहम साक्ष्य ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 31 Jul 2026 10:49:34 AM (IST)Updated Date: Fri, 31 Jul 2026 10:49:34 AM (IST)
पलक हत्याकांड में खुलासा। (फाइल फोटो)HighLights
- पलक हत्याकांड का आरोपी मयंक शाक्य जेल भेजा गया।
- पुलिस ने जले कपड़े और पेट्रोल का डिब्बा बरामद किया।
- शादी से इन्कार पर हत्या करने की बात आरोपी ने कबूली।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पलक काशिव हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी मयंक शाक्य को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। इसके पहले पुलिस आरोपी को रिंग रोड ले गई। जले हुए कपड़े व पेट्रोल का डिब्बा जब्त किया। उसने मोबाइल भी स्विच ऑफ कर घर में छुपाया था।
आरोप है कि खजराना थाना क्षेत्र में तपेश्वरी बाग में रहने वाली 26 वर्षीय पलक की डबरा (दतिया) निवासी मयंक शाक्य ने मुंह दबाकर मारने के बाद पेट्रोल डाल कर आग लगा दी थी।
आरोपी ने पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में बताया कि पेट्रोल डबरा से लेकर आया था। उसके बाद पलक के पास पहुंचा। सराफा चौपाटी पर घूम कर आया। शादी से इन्कार करने पर पलक की हत्या कर दी। पेट्रोल डाला और आग लगा दी।