• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

एमपी को रेलवे का तोहफा... पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन अब हफ्ते में चलेगी 5 दिन, आदेश जारी

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा ट्रेन के संचालन को लेकर सोमवार को जारी किए गए नए आदेश के अनुसार अब ट्रेन शुक्रवार, शनिवार और रविवार के साथ मंगलवार एवं ...और पढ़ें

By Harshal GehlotEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 07:46:06 PM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 07:46:06 PM (IST)
एमपी को रेलवे का तोहफा... पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन अब हफ्ते में चलेगी 5 दिन, आदेश जारी
पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन अब हफ्ते में चलेगी 5 दिन

HighLights

  1. पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन अब हफ्ते में 5 दिन चलेगी
  2. शुक्रवार से रविवार के अलावा मंगलवार-बुधवार को भी संचालन
  3. ट्रेन के समय और टिकट दरों में नहीं किया गया कोई बदलाव

नईदुनिया प्रतिनिधि, महू। पातालपानी से कालाकुंड के बीच चलने वाली प्रदेश की एकमात्र हेरिटेज ट्रेन अब सप्ताह में पांच दिन चलेगी। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा ट्रेन के संचालन को लेकर सोमवार को जारी किए गए नए आदेश के अनुसार अब ट्रेन शुक्रवार, शनिवार और रविवार के साथ मंगलवार एवं बुधवार को भी संचालित की जाएगी। इससे यात्रियों को सप्ताह में पांच दिन पातालपानी-कालाकुंड के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।

ट्रेन के आने-जाने के समय व टिकट शुल्क में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। ट्रेन के अतिरिक्त दो दिन संचालन शुरू होने से पर्यटकों और यात्रियों के लिए इस पर्यटन क्षेत्र की यात्रा करना अधिक सुविधाजनक होगा। खासकर सप्ताहांत के अलावा मंगलवार और बुधवार को भी पर्यटक ट्रेन से सफर कर सकेंगे।


घने जंगल, पहाड़ और झरनों के बीच से गुजरता है हेरिटेज ट्रैक

पातालपानी से कालाकुंड के बीच करीब 9.5 किलोमीटर का रेल मार्ग प्राकृतिक वादियों के बीच से होकर गुजरता है। इस ट्रैक को भी रेलवे द्वारा हेरिटेज ट्रैक घोषित किया गया है। सफर के दौरान यात्रियों को घने जंगल, हरियाली, पहाड़ी क्षेत्र और झरनों के मनोहारी दृश्य देखने को मिलते हैं।

आसपास के क्षेत्रों में बढ़ेगी पर्यटकों की आवाजाही

हेरिटेज ट्रेन शुरू होने के बाद से यह क्षेत्र पर्यटन के प्रमुख आकर्षणों में शामिल हुआ है। ट्रेन के संचालन के दिनों में बढ़ोतरी से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे पातालपानी और कालाकुंड के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार व व्यवसाय के अवसर भी बढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- ड्रोन कैमरों ने खोला अवैध गांजे की खेती का राज, पुलिस ने नो-नेटवर्क एरिया से जब्त किए 60 क्विंटल गांजे के 15 हजार पौधे