इंदौर वालों के लिए राहत, पेट्रोल पंपों पर सुधरे हालात, नायरा व जियो के पेट्रोल पंपों पर दाम बढ़े
गुरुवार सुबह भंवरकुआं सहित कुछ एक पेट्रोल पंपों पर सुबह से वाहनों की कतारें लगीं लेकिन दोपहर तक स्थिति सामान्य हो गई। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 26 Mar 2026 10:07:57 PM (IST)Updated Date: Thu, 26 Mar 2026 11:14:11 PM (IST)
इंदौर के पेट्रोल पंपों पर सुधरे हालात। (एआई से जेनरेट किया गया इमेज)नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अफवाहों के कारण शहर में पिछले दो दिन से पेट्रोल पंपों पर लगी वाहनों की कतार गुरुवार को नदारद रही। गुरुवार सुबह भंवरकुआं सहित कुछ एक पेट्रोल पंपों पर सुबह से वाहनों की कतारें लगीं लेकिन दोपहर तक स्थिति सामान्य हो गई।
गुरुवार को सामान्य दिनों की तरह पंपों पर वाहन चालकों को ईंधन मिला। ऐसे में शहर में पिछले दो दिन से ईंधन को लेकर पैनिक की स्थिति अब खत्म हुई। गुरुवार को पेट्रोल पंपों पर वाहनों की कतारें भी नजर नहीं आईं और लोग आसानी से ईंधन लेते रहे।
सामान्य से चार गुना ज्यादा हुई ईंधन की बिक्री
गौरतलब है पिछले दो दिनों से ईंधन न मिलने की अफवाह को लेकर इंदौर सहित मालवा निमाड़ के पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की कतार लग रही थी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के मुताबिक बुधवार को 30 लाख लीटर पेट्रोल और 34 लाख लीटर डीजल की बिक्री हुई।
सामान्य दिनों के मुकाबले तीन से चार गुना ज्यादा ईंधन की बिक्री हुई। बुधवार शाम से गुरुवार सुबह तक 200 से अधिक टैंकर डिपो से निकले। इंदौर डिपो पर 45 दिनों का स्टॉक उपलब्ध है।
नायरा व जियो के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतों में इजाफा
नायरा व जियो के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतों में बुधवार को रात 12 बजे इजाफा हुआ। पेट्रोल पांच रुपये व डीजल तीन रुपये महंगा हुआ। हालांकि अन्य तीनों पेट्रोलियम कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं, अफवाहों के कारण शहर में पिछले दो दिन से पेट्रोल पंपों पर लगी वाहनों की कतार गुरुवार को नदारद रहीं। गौरतलब है कि पिछले दो दिनों से ईंधन न मिलने की अफवाह को लेकर इंदौर सहित मालवा निमाड़ के पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की कतार लग रही थी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के मुताबिक, बुधवार को 30 लाख लीटर पेट्रोल और 34 लाख लीटर डीजल की बिक्री हुई। सामान्य दिनों के मुकाबले तीन से चार गुना ज्यादा ईंधन की बिक्री हुई। बुधवार शाम से गुरुवार सुबह तक 200 से अधिक टैंकर डिपो से निकले। डिपो पर 45 दिनों का स्टाक उपलब्ध है। ----------