• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में इंस्टाग्राम पर नाबालिगों से दोस्ती कर संबंध बनाने के लिए बुलाने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

सोशल मीडिया के माध्यम से नाबालिगों को शारीरिक संबंध बनाने के लिए उकसा रहा था।

By Mukesh MangalEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Wed, 01 Jul 2026 07:28:12 PM (IST)Updated Date: Wed, 01 Jul 2026 07:28:11 PM (IST)
इंदौर में इंस्टाग्राम पर नाबालिगों से दोस्ती कर संबंध बनाने के लिए बुलाने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
युवक को गिरफ्तार किया गया( सांकेतिक फोटो)

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। तिलक नगर पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया के माध्यम से नाबालिगों को शारीरिक संबंध बनाने के लिए उकसा रहा था। आरोपी अभिषेक निनामा एमवाय अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट का कोर्स कर रहा है। उसके मोबाइल में कई आपत्तिजनक मैसेज और फोटो भी मिले हैं।

टीआई मनीष लोधा के मुताबिक, आरोपी अभिषेक मूल रूप से झाबुआ का रहने वाला है। उसने दो बच्चियों से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और उनके साथ चैटिंग करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसने बच्चियों से उनके निजी फोटो मंगवा लिए और खुद के फोटो भी उनके साथ साझा किए। इसके बाद वह उन नाबालिगों को अपने पास (रूम पर) बुलाने लगा।


परिजनों ने पढ़ी चैटिंग, पुलिस ने की काउंसलिंग

मामले का खुलासा तब हुआ जब एक बच्ची के माता-पिता ने उसकी इंस्टाग्राम चैटिंग पढ़ ली और वे सीधे थाने पहुंचे। शिकायत मिलते ही महिला पुलिसकर्मी 12 वर्षीय बच्ची से उसके घर जाकर मिलीं और उसकी काउंसलिंग की। बच्ची ने बताया कि अभिषेक उसे बार-बार रूम पर बुला रहा था, उसने अश्लील चैटिंग की और उन्हें धमकाया भी था।

टीआई के अनुसार, इसके बाद पुलिस ने एक अन्य पीड़ित बच्ची को भी सूचना दी और दोनों के बयान दर्ज कर अभिषेक के विरुद्ध पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत कायमी की।

आरोपी भेजा गया जेल, मोबाइल की हो रही जांच

पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले चार साल से इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहा है, जिसे अब गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस उसके मोबाइल की विस्तृत जांच करवा रही है। जांच के दौरान यह जानकारी भी सामने आई है कि अभिषेक ने पूर्व में मतांतरण कर क्रिश्चियन धर्म अपना लिया था।

यह भी पढ़ें- भोपाल में रैपिडो की आड़ में स्मैक की तस्करी; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर 2 युवकों को दबोचा, 1.95 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त