• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल

अपना राज्य चुनें

Top Cities

  • इंदौर
  • भोपाल
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • लखनऊ
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • मेरठ

States

    • ई-पेपर

    • वेब स्टोरीज

    Move to Naidunia APP

    Trending

    • त्विषा शर्मा केस
    • भोजशाला पर फैसला
    • एलपीजी संकट
    • गर्मी का मौसम
    • मध्‍य प्रदेश की खबरें
    • वास्‍तु शास्‍त्र
    • स्वच्छ जल
    • होम
    • मध्य प्रदेश
    • इंदौर

    इंदौर में चौराहे पर अर्थी रखकर महिलाओं ने किया चक्काजाम, पुलिस से बोलीं- 'हत्यारे को हमारे हवाले करो'

    बैंककर्मी जितेंद्र मेड़ा के स्वजन का बुधवार दोपहर गुस्सा फूट पड़ा। पंचवटी नगर (साठ फीट रोड के पास) जितेंद्र की अर्थी रखकर चक्काजाम कर टीआई वेदेंद्रसिं...और पढ़ें

    By Mukesh MangalEdited By: Himadri Singh Hada
    Publish Date: Wed, 17 Jun 2026 07:16:45 PM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jun 2026 07:16:44 PM (IST)
    • Join करें
    इंदौर में चौराहे पर अर्थी रखकर महिलाओं ने किया चक्काजाम, पुलिस से बोलीं- 'हत्यारे को हमारे हवाले करो'
    चौराहे पर अर्थी रखकर महिलाओं ने किया चक्काजाम। (AI से जेनरेट किया गया इमेज)

    नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बैंककर्मी जितेंद्र मेड़ा के स्वजन का बुधवार दोपहर गुस्सा फूट पड़ा। पंचवटी नगर (साठ फीट रोड के पास) जितेंद्र की अर्थी रखकर चक्काजाम कर टीआई वेदेंद्रसिंह कुशवाह को खूब खरी-खोटी सुनाई। आरोपित धर्मेंद्र का मकान तोड़ने और फांसी की सजा के आश्वासन के बाद शवयात्रा आगे बढ़ी।

    साहूनगर (पंचवटीनगर) निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र पुत्र सोमसिंह मेड़ा की मंगलवार को धर्मेंद्र ने बीयर की बोतल और पानी की मोटर से हमला कर हत्या कर दी थी। जितेंद्र पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में नौकरी करता था। दोनों साथ बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। नशे में कहासुनी होने पर धर्मेंद्र ने हत्या की और फरार हो गया।


    आरोपित का मकान तोड़ने का आश्वासन मिलने पर आगे बढ़ी शवयात्रा

    बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जिला अस्पताल से शव घर पहुंचा लेकिन महिलाएं अर्थी लेकर चौराहा पर आ गईं। शव रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर टीआई वेदेंद्रसिंह कुशवाह पहुंचे पर महिलाओं ने घेर लिया। टीआई से कहा जितेंद्र छह बहनों का इकलौता भाई था।

    धर्मेंद्र ने घर में घुसकर हत्या की है। उसको फांसी की सजा होना चाहिए। पुलिस फांसी नहीं दे सकती तो हमारे हवाले कर दो। टीआई ने कसम खाई और कहा धर्मेंद्र को उम्रकैद या फांसी की सजा करवाऊंगा। करीब 40 मिनट तक प्रदर्शन चला। रहवासी-रिश्तेदारों के समझाने पर महिलाएं हटीं और शवयात्रा आगे बढ़ी।

    घर में बैठकर रो रही थीं, पुलिसवाले पूछे क्या हो गया

    महिलाओं ने टीआई से कहा आरोपित के घर पर दो पुलिसकर्मी बैठा रखे हैं। उसकी सुरक्षा हो रही है। हमको डराया जा रहा है। रात को पुलिसकर्मियों की गाड़ी आई और पूछा क्या हो गया।

    अब क्या रोने के लिए भी पुलिस से पूछना पड़ेगा। महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को लेकर भी नाराजगी जताई और टीआई को शिकायत की। टीआई वेदेंद्रसिंह कुशवाह के अनुसार आरोपित गुरुवार तक पुलिस रिमांड पर है।