FIR दर्ज कर चालान पेश करना ही भूल गई इंदौर पुलिस, हाई कोर्ट के नोटिस पर खुली नींद, 4 साल बाद जागा प्रशासन
धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज करने के बाद कोर्ट में चालान पेश करना ही भूल गई। मजबूरी में फरियादी कोर्ट पहुंचा। कोर्ट ने नोटिस जारी कर जवा ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 31 Mar 2026 09:55:22 PM (IST)Updated Date: Tue, 31 Mar 2026 09:55:22 PM (IST)
एफआईआर कर चालान पेश करना ही भूल गई पुलिस।HighLights
- एफआईआर कर चालान पेश करना ही भूल गई पुलिस
- एफआईआर के बाद फाइल दबाकर बैठी रही पुलिस
- फरियादी की 4 साल की जंग के बाद न्याय की उम्मीद
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज करने के बाद कोर्ट में चालान पेश करना ही भूल गई। मजबूरी में फरियादी कोर्ट पहुंचा। कोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा तो पुलिस की नींद खुली। ताबड़तोड़ जांच पूरी कर चालान पेश कर दिया।
प्लाट के सौदे में 21 लाख की धोखाधड़ी का मामला
अधिवक्ता शुभम माडिल ने बताया कि महू के तीन आरोपितों के खिलाफ वर्ष 2020 में फरियादी अब्दुल रशीद ने एफआइआर दर्ज कराई थी। प्लाट के सौदे के नाम पर आरोपितों ने फरियादी से 21 लाख से ज्यादा राशि ले ली और फिर भाग निकले। फरियादी ने शिकायत दर्ज कराने के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर खाए। कई बार वरिष्ठ अधिकारियों से मिला। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया।
आरोपितों को फरार बताकर लटकाया मामला
पुलिस ने प्रकरण में तीन आरोपित बनाए थे लेकिन दो को फरार बता दिया। इनके खिलाफ पुलिस ने चालान ही कोर्ट में पेश नहीं किया। इस पर फरियादी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की और पुलिस के रवैये पर संदेह जताते हुए कोर्ट से संज्ञान लेने की मांग की।
यह भी पढ़ें- भोपाल मेट्रो: जमीन के 24 मीटर नीचे दुर्गावती ने भरी हुंकार, ऊपर व्यापारियों में हाहाकार, बिना नोटिस खोदाई करने का आरोप
हाई कोर्ट के नोटिस के बाद जागी पुलिस
हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता के तर्क सुनने के बाद पुलिस को नोटिस जारी किया। कोर्ट का नोटिस जारी होते ही पुलिस की नींद खुली और आनन-फानन में आरोपितों के खिलाफ संबंधित न्यायालय में चालान पेश हो गया।