• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल

अपना राज्य चुनें

Top Cities

  • इंदौर
  • भोपाल
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • लखनऊ
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • मेरठ

States

    • ई-पेपर

    • वेब स्टोरीज

    Move to Naidunia APP

    Trending

    • त्विषा शर्मा केस
    • भोजशाला पर फैसला
    • एलपीजी संकट
    • गर्मी का मौसम
    • मध्‍य प्रदेश की खबरें
    • वास्‍तु शास्‍त्र
    • स्वच्छ जल
    • होम
    • मध्य प्रदेश
    • इंदौर

    इंदौर में एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार प्रॉपर्टी ब्रोकर ने मुंबई और गोवा के बड़े तस्करों के नाम कबूले

    एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार प्रॉपर्टी ब्रोकर ने मुंबई और गोवा के बड़े तस्करों के नाम कबूले है। आरोपी सीधे डील कर पार्सल से ड्रग्स मंगवा लेता था। उसने ...और पढ़ें

    By Mukesh MangalEdited By: Ramnath Mutkule
    Publish Date: Wed, 17 Jun 2026 10:04:06 AM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jun 2026 10:04:06 AM (IST)
    • Join करें
    इंदौर में एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार प्रॉपर्टी ब्रोकर ने मुंबई और गोवा के बड़े तस्करों के नाम कबूले
    एमडी ड्रग्स। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार प्रॉपर्टी ब्रोकर ने मुंबई और गोवा के बड़े तस्करों के नाम कबूले है
    2. आरोपी सीधे डील कर पार्सल से ड्रग्स मंगवा लेता था
    3. उसने खरीदारों में सभ्रांत परिवार के युवकों के नाम बताए हैं, जो कोडवर्ड में ड्रग्स खरीदते थे

    नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार प्रॉपर्टी ब्रोकर ने मुंबई और गोवा के बड़े तस्करों के नाम कबूले है। आरोपी सीधे डील कर पार्सल से ड्रग्स मंगवा लेता था। उसने खरीदारों में सभ्रांत परिवार के युवकों के नाम बताए हैं, जो कोडवर्ड में ड्रग्स खरीदते थे।

    विजय नगर पुलिस ने तीन दिन पूर्व थाने के सामने से आरोपित अक्षय गुप्ता (एमआईजी) को गिरफ्तार किया था। अक्षय प्रोपर्टी खरीदने बेचने का काम करता है। करीब डेढ़ साल से ड्रग्स की सप्लाई करने लगा था। आरोपित मुंबई और गोवा के तस्करों से ड्रग्स खरीद कर बेचने लगा था।


    पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल,बैंक का ट्रांजेक्शन निकाला तो सभ्रांत परिवार के युवकों के नाम सामने आए। आकृषित मदान, मैक्सी, सिद्धार्थ सभरवाल का नाम चिन्हित किया है। पब और बार में पार्टी के शौकिन इन युवकों को अक्षय ड्रग्स की सप्लाई करता था। पुलिस इनको भी नोटिस जारी कर तलब कर रही है। मैक्सी के माध्यम से गुजरात की कार खरीदना स्वीकारा है। चौपड़ा नामक युवक का नाम भी सामने आया है। उसको भी आरोपित ड्रग्स बेचना बता रहा है।

    ट्रक में पार्सल के बीच छुपाकर ले जा रहा था शराब

    इंदौर। द्वारकापुरी पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पार्सलों के बीच छुपाकर ले जाई जा रही 12 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने शराब से भरे मिनी ट्रक को पकड़कर चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक फूटी कोठी ब्रिज की ओर से चंदन नगर क्षेत्र की तरफ जा रहे एक मिनी ट्रक (जीजे-38-टीए-7672) को रोका था। चालक पार्सलों के बीच अवैध अंग्रेजी शराब छुपाकर ले जा रहा था। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक इरफान निवासी मऊ जिला प्रयागराज (उप्र) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।

    इंदौर के नामी स्कूलों में एमडी ड्रग्स का खूनी जाल, 12-16 साल के होनहार छात्र बन रहे शिकार