• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में सोनवाय-खालघाट टोल की दरें बदलने से लोगों का फूटा गुस्सा, लगाया जाम

मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनवाय और खालघाट टोल प्लाजा की नई दरें लागू कर दी। इसके चलते वाहन मालिकों का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार को नई दरों के स...और पढ़ें

By Kapil NileyEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 09:30:18 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 09:30:18 PM (IST)
इंदौर में सोनवाय-खालघाट टोल की दरें बदलने से लोगों का फूटा गुस्सा, लगाया जाम
टोल प्लाजा पर विरोध के बाद वाहनों की लगी कतारें। (नईदुनिया)

HighLights

  1. ओरिएंटल कंपनी का कार्यकाल खत्म
  2. एनएचएआई संभाल रही टोल प्लाजा
  3. सोनवाय टोल प्लाजा पर लोगों ने विरोध शुरू कर दिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनवाय और खालघाट टोल प्लाजा की नई दरें लागू कर दी। इसके चलते वाहन मालिकों का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार को नई दरों के साथ टोल वसूली शुरू होते ही सोनवाय टोल प्लाजा पर चालकों ने विरोध शुरू कर दिया।

कई चालकों ने बढ़ी राशि देने से मना कर दिया। टोल नहीं देने पर वाहनों को आगे नहीं जाने दिया गया, जिससे प्लाजा पर गाड़ियों की कतार बढ़ती गई। इसका असर मुंबई-आगरा हाईवे के यातायात पर बाधित रहा। बाद में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों ने टोल दरों पर विचार करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद वाहनों को आगे जाने दिया गया।


2008 से टोल व्यवस्था संभाल रही ओरिएंटल कंपनी का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब एनएचएआई ने दोनों टोल प्लाजा की जिम्मेदारी संभाली है। 1 सितंबर को लागू दरों की तुलना में 1 अक्टूबर से टोल राशि में काफी बढ़ोतरी कर दी गई। इससे वाहन मालिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

नई व्यवस्था के तहत सोनवाय टोल प्लाजा पर सिंगल ट्रिप के लिए कार-जीप का टोल 70 रुपये, मिनी बस और हल्के वाणिज्यिक वाहनों का 110 रुपये तथा बस और ट्रक का 230 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं खालघाट टोल प्लाजा पर कार-जीप से 100 रुपये, मिनी बस व हल्के वाणिज्यिक वाहनों से 160 रुपये और बस-ट्रक से 330 रुपये लिए जा रहे हैं।

बढ़ा तीस-चालीस रुपये का बोझ

इससे पहले 1 सितंबर को कार-जीप के लिए सोनवाय में 40 और खालघाट में 70 रुपये की दर थी। वहीं बस और ट्रक के लिए 135 और 250 रुपये निर्धारित थे। नई दरों के कारण कार-जीप पर करीब 30 से 35 रुपये, हल्के वाहनों पर 35 से 45 रुपये और बस-ट्रक पर 80 से 90 रुपये तक अतिरिक्त भार बढ़ गया है। कार-जीप का मासिक पास की राशि में भी करीब 300 से 400 रुपये की वृद्धि हुई है। जबकि भारी वाहनों के लिए एक हजार रुपये से अधिक का आर्थिक बोझ बढ़ा है।

मुख्यालय से दरें हुई स्वीकृत

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रवीण यादव का कहना है कि 2008 से ओरिएंटल कंपनी टोल वसूल रही थी। करीब 16 साल कंपनी ने राजमार्ग का रखरखाव किया है। अब दोनों टोल प्लाजा को एनएचएआइ स्वयं संभाल रही है। यह दरें मुख्यालय से स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि सोनवाय पर कुछ देर के लिए वाहन खड़े हो गए थे।

टोल टैक्स की पुरानी व नई दरें

1 सितंबर

वाहन सोनवाय खलघाट
कार-वैन-जीप 40 70
लाइट कमर्शियल 70 125
बस-ट्रक 135 250

1 अक्टूबर

वाहन सोनवाय खलघाट
कार-वैन-जीप 70 100
लाइट कमर्शियल 110 160
बस-ट्रक 230 330

मासिक पास 1 सितंबर

वाहन सोनवाय खलघाट
कार-वैन-जीप 1845 2830
लाइट कमर्शियल 2965 4500
बस-ट्रक 6550 10110

मासिक पास 1 अक्टूबर

वाहन सोनवाय खलघाट
कार-वैन-जीप 2265 3255
लाइट कमर्शियल 3360 5255
बस-ट्रक 7665 11015

यह भी पढ़ें- जबलपुर में टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर भाग रही एसयूवी में मिली ब्रांडेड शराब