• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में जनता ने दी कर चोरी की सूचना, जीएसटी अधिकारियों ने मारे ट्रांसपोर्टर पर छापे

इंदौर में नागरिकों से मिली सूचना पर स्टेट GST विभाग ने मंगलवार को पहली कार्रवाई की, ट्रांसपोर्ट नगर से पालदा तक विजेता रोडलाइंस के दफ्तर और गोदाम पर छ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 26 Aug 2026 09:26:49 AM (IST)Updated Date: Wed, 26 Aug 2026 09:31:32 AM (IST)
इंदौर में जनता ने दी कर चोरी की सूचना, जीएसटी अधिकारियों ने मारे ट्रांसपोर्टर पर छापे
ट्रांसपोर्ट नगर में गोदाम पर जांच करती जीएसटी टीम, लगा था दूसरी फर्म का बोर्ड।

HighLights

  1. कमर्शियल टैक्स की नई पहल, लोगों की शिकायत पर होगी कार्रवाई
  2. प्रारंभिक तौर पर करीब चार से पांच ट्रकों का माल रोका गया
  3. हर सूचना और कार्रवाई की मुख्यालय स्तर से निगरानी होगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नागरिकों से मिली सूचना पर अब स्टेट जीएसटी (कमर्शियल टैक्स) विभाग कर चोरी पकड़ने में जुट गया है। स्टेट जीएसटी की टीमों ने मंगलवार अपनी तरह की पहली कार्रवाई की। विजेता रोडलाइंस नामक ट्रांसपोर्टर पर जीएसटी के अधिकारियों ने छापा मारा। ट्रांसपोर्ट नगर से लेकर पालदा तक जीएसटी के अधिकारी दफ्तर और गोदाम पर जांच के लिए पहुंचे।

करीब पांच ट्रकों में भरे माल को जांच के लिए जब्त कर सत्यापन शुरू किया। प्रारंभिक तौर पर बिना टैक्स चुकाए और कर चोरी कर माल परिवहन के तथ्य विभागीय अधिकारियों के हाथ लगे हैं। देर रात तक अधिकारियों की टीमें जांच में जुटी थीं।


स्टेट जीएसटी ने हाल ही में अपने पोर्टल www.mptax.mp.gov.in पर कर चोरी की सूचना देने की सुविधा शुरू की है। इस लिंक पर कोई भी व्यक्ति जीएसटी व टैक्स चोरी से जुड़ी सूचना दे सकता है। बीते दिनों में करीब 100 ऐसी शिकायतें पोर्टल के जरिए विभाग तक पहुंची। प्रारंभिक परीक्षण के पास आगे की कार्रवाई के लिए अधिकारियों को दी गई। इसके बाद सर्कल एक की टीम ने छापेमारी को अंजाम दिया।

जब ट्रांसपोर्टर के ठिकानों पर जीएसटी अधिकारी जांच के लिए पहुंचे तो वहां साइन बोर्ड भी किसी और फर्म के नाम के लगे थे। गाड़ियां और माल जब्त कर जीएसटी की टीमों ने माल का सत्यापन शुरू किया। शिकायत के अनुसार ट्रांसपोर्टर अवैध गुटखे और मैटल स्क्रैप का परिवहन भी बिना बिल के कर रहा था। हालांकि विभाग ने अभी गुटखा या किसी भी तरह का माल जब्त करने की जानकारी नहीं दी है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक तौर पर करीब चार से पांच ट्रकों का माल रोका गया है। पूरे माल को खुलवाकर उसकी जांच की जा रही है। साथ ही उससे जुड़े दस्तावेज भी जांचे जा रहे हैं। इसमें बिना बिल के कारोबार करने वाले और माल भेजने वाले अन्य कारोबारियों की लिंक भी सामने आ सकती है।

ऐसे कर सकते हैं शिकायत

वाणिज्यिककर विभाग के आयुक्त अनय द्विवेदी ने टैक्स चोरी से जुड़ी सूचना देने के लिए नागरिकों का आह्वान किया है। विभाग की वेबसाइट www.mptax.mp.gov.in के जरिए कोई भी नागरिक तथ्यपरक सूचना दे सकता है। पोर्टल के बाईं ओर निचले कोने में प्रोवाइड टैक्स इवेजन इंफार्मेशन की लिंक लाल रंग में ब्लिंक करती दिखाई दे रही है। इस पर क्लिक करने के बाद कोई भी व्यक्ति सूचना और शिकायत दर्ज कर सकता है।

सूचना देने वाला व्यक्ति यदि चाहे तो उसका नाम भी गुप्त रखा जाएगा। दी गई सूचना के आधार पर 30 दिनों के भीतर संबंधित क्षेत्र के अधिकारी को जांच कर आगे कार्रवाई करनी होगी। सूचना पर क्या कार्रवाई हुई या कार्रवाई का आधार नहीं बना तो इसकी जानकारी भी 30 दिनों में पोर्टल पर अपलोड होगी। सूचना देने वाला व्यक्ति इसे देख सकेगा।

वह अतिरिक्त सूचना देना चाहे और विभागीय रिपोर्ट से असंतुष्ट है तो इस पर फिर से आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए उसे 15 दिन का और समय मिलेगा। हर सूचना और कार्रवाई की मुख्यालय स्तर से निगरानी होगी।

यह भी पढ़ें- GST रिटर्न भरने वालों के लिए बड़ा अलर्ट, इस गलती पर रद हो जाएगा आपका रजिस्ट्रेशन, विभाग की कार्रवाई से पहले जान लें नियम