इंसानियत शर्मसार... पेट्रोल के पैसे मांगे तो कार से 500 मीटर तक घसीटा, पंप कर्मचारी की दर्दनाक मौत
पुलिस के मुताबिक कार में चार से पांच लोग सवार थे। उन्होंने पंप कर्मचारी 22 वर्षीय रोहित परमार से करीब चार हजार रुपये का पेट्रोल भरवाया और बिना रुपये द ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 12 Mar 2026 12:37:58 AM (IST)Updated Date: Thu, 12 Mar 2026 05:13:46 AM (IST)
पंप कर्मी को 500 फीट तक घसीटकर फेंका (सांकेतिक तस्वीर)HighLights
- पेट्रोल के रुपये मांगने पर पंप कर्मी को 500 फीट तक घसीटकर फेंका
- इंदौर जिले में कजलाना के पास शिवलाल पंप-चारपाई ढाबा पर हुई घटना
- गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर किया रास्ता जाम
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। जिले में कजलाना के पास स्थित शिवलाल पंप-चारपाई ढाबे पर बुधवार तड़के पेट्रोल के रुपये मांगने पर कार सवार युवकों ने पंप कर्मचारी की कुचल कर हत्या कर दी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम कर दी। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
पुलिस के मुताबिक कार में चार से पांच लोग सवार थे, उन्होंने पंप कर्मचारी 22 वर्षीय रोहित परमार से करीब चार हजार रुपये का पेट्रोल भरवाया और बिना रुपये दिए भागने लगे। रोहित ने खिड़की से अंदर हाथ डालकर रुपये मांगे तो कार सवार ने उसका हाथ पकड़ लिया और शीशा बंद कर दिया, जिससे वह करीब 500 मीटर दूर तक घसीटता गया। लक्ष्मणखेड़ी चौराहे के पास गिरने से रोहित की मौत हो गई।