
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। यहां मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस नेत्री रागिनी नायक ने विवादित बयान दिया है। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि राहुल गांधी के इंदौर आने और ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम करने से भाजपा को फायदा होगा। इसके जवाब में कांग्रेस नेत्री रागिनी नायक ने कहा कि ‘घंटा फायदा होगा।’
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि राहुल गांधी के इंदौर आने से भाजपा को फायदा होगा। पत्रकारों के इस ओर ध्यान दिलाने पर कांग्रेस नेत्री रागिनी नायक बाेलीं- : घंटा फायदा होगा। राहुल गांधी के इंदौर में होने वाले कार्यक्रम पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बयान दिया कि उनके इंदौर आने से भाजपा को ही फायदा होगा। उनके इस बयान पर शनिवार को इंदौर में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक से जब यह सवाल पूछा गया तो वो बोली ‘घंटा फायदा होगा‘
प्रेस क्लब में स्थानीय कांगेस नेताओं के साथ पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा कि जातिगत जनगणना को मोदी सरकार बिगाड़ रही है। डिजिटल गणना में ओबीसी और सामान्य वर्ग के लिए ड्राप डाउन के विकल्प को हटा दिया है। इससे आंकड़े दोषपूर्ण हो जाएंगे। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 20 अगस्त को पत्र लिखकर सरकार से मांग की है कि तेलंगाना की तरह सिस्टम लागू करें। सरकार ने गलती नही सुधारी तो हम संसद से सड़क तक उतरेंगे। ओपन एंडेड सिस्टम हटाया जाए।
उल्लेखनीय है कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहले भी एक पत्रकार के सवाल के जवाब में ‘घंटा’ शब्द के प्रयोग को लेकर विवादों में फंस चुके हैं। भागीरथपुरा दूषित जल कांड को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने विवादित भाषा का प्रयोग किया था। कांग्रेस नेत्री के बयान को उनके इसी विवादित भाषा पर तंज कसने के रूप में देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें- नेहरू की जल्दबाजी से लाखों लोग उजड़ गए, 14 अगस्त इतिहास का काला दिन, एमपी के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा