रंगपंचमी गेर को लेकर इंदौर में मेडिकल अलर्ट, 10 स्पॉट पर तुरंत मिलेगी एंबुलेंस मदद, 40 डॉक्टर रहेंगे तैनात
रंगपंचमी पर गेर मार्ग पर आम लोगों के बीमार होने या आकस्मिक उपचार के लिए 10 एंबुलेंस व 40 डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ तैनात रहेगा। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 08 Mar 2026 12:46:31 AM (IST)Updated Date: Sun, 08 Mar 2026 12:46:31 AM (IST)
इंदौर में रंगपंचमी गेर मार्ग पर इमरजेंसी के लिए मेडिकल अलर्ट।HighLights
- इंदौर में रंगपंचमी गेर मार्ग पर इमरजेंसी के लिए मेडिकल अलर्ट।
- 10 स्पॉट पर मिलेगी तुरंत मेडिकल मदद, 40 डॉक्टर रहेंगे तैनात।
- गेर मार्ग पर यहाँ रहेगी एंबुलेंस व मेडिकल स्टाफ।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। रंगपंचमी पर गेर मार्ग पर आम लोगों के बीमार होने या आकस्मिक उपचार के लिए 10 एंबुलेंस व 40 डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ तैनात रहेगा।
10 एंबुलेंस में दो हाईटेक एंबुलेंस भी यहां मौजूद रहेगी। एंबुलेंस और इमरजेंसी मेडिकल स्टाफ सुबह नौ बजे से गेर समाप्त होने तक प्रशासन द्वारा गेर मार्ग पर तय हॉट स्पॉट पर तैनात रहेंगे।
मेडिकल टीम और तैनाती स्थल
सीएमएचओ के अनुसार टोरी कार्नर से लेकर गोराकुंड, राजबाड़ा इमाम बाड़ा, जवाहर मार्ग सहित एमजी रोड के बीच में 10 स्पॉट पर मेडिकल टीम की एंबुलेंस सहित मौजूदगी रहेगी। प्रत्येक एंबुलेंस में एक डॉक्टर व दो नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहेगा।
चिकित्सकीय मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर
आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था और एंबुलेंस के लिए हेल्थ विभाग ने प्रोटोकॉल ऑफिसर विवेक बंसोड़ का मोबाइल नंबर 87700,44700 जारी किया है। गेर मार्ग पर आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए इनसे लोग संपर्क कर सकेंगे। गेर रंगपंचमी महोत्सव के खत्म होने तक यह इमरजेंसी हेल्थ सर्विस चालू रहेगी।
गेर मार्ग पर यहाँ रहेगी एंबुलेंस व मेडिकल स्टाफ
गेर मार्ग पर आपातकालीन चिकित्सा के लिए चिन्हित स्थान निम्नलिखित हैं-
- टोरी कार्नर
- गोराकुण्ड चौराहा
- सुभाष चौक (खजूरी बाजार)
- अन्नापान भंडार राजवाड़ा
- एसबीआई बैंक (राजबाड़ा)
- इमामबाड़ा (राजबाड़ा)
- एमजी रोड पुलिस स्टेशन
- नरसिंह बाजार चौराहा
- बजाज खाना चौक
- जवाहर मार्ग