• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

राऊ मर्डर-सुसाइड केस: बेटे ने खोली 18 घंटे की ऑडियो रिकॉर्डिंग की पोल, पुलिस ने फैजान को दबोचा

पवन के 15 साल के नाबालिग बेटे ने बताया कि मां वर्षा और फैजान उर्फ रेहान की पिता ने 18 घंटे की रिकॉर्डिंग की थी, जिसके बाद कई बातों का खुलासा हुआ था।

By Pranay ChouhanEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 09:41:00 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 09:41:00 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
राऊ मर्डर-सुसाइड केस: बेटे ने खोली 18 घंटे की ऑडियो रिकॉर्डिंग की पोल, पुलिस ने फैजान को दबोचा
राऊ मर्डर-सुसाइड केस

HighLights

  1. राऊ में पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांसी लगाई
  2. खुलासे के बाद आरोपी फैजान जेल भेजा गया
  3. पराठे की दुकान पर हुई थी फैजान से मुलाकात

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। साईं विहार कॉलोनी में रविवार को पवन सोनी ने अपनी पत्नी वर्षा की हत्या कर दी थी, इसके बाद खुद फंदे पर झूल गया था। पवन के 15 साल के नाबालिग बेटे ने बताया कि मां वर्षा और फैजान उर्फ रेहान की पिता ने 18 घंटे की रिकॉर्डिंग की थी, जिसके बाद कई बातों का खुलासा हुआ था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपित फैजान उर्फ रेहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

शिर्डी से इंदौर आया था परिवार, नौकरी छूटने के बाद शुरू हुआ विवाद

उल्लेखनीय है कि राऊ में रहने वाले पवन और वर्षा ने करीब 18 साल पहले लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों शिर्डी में रहे। फिर करीब 15 साल पहले इंदौर आ गए। यहां दोनों नौकरी करते रहे और परिवार को बढ़ाया। करीब एक साल पहले वर्षा और पवन के बीच अनबन शुरू हुई। पवन की नौकरी छूट गई। उसकी कमर में तकलीफ थी, इसलिए वह काम नहीं कर पाता था।


समझाने पर वर्षा देने लगी थी धमकी, फिर हुआ खौफनाक अंत

करीब सात महीने पहले दोनों ने पराठे की दुकान खोली। फैजान उर्फ रेहान यहां शेड लगाने पहुंचा था। तब से ही उसकी मुलाकात वर्षा से होने लगी। करीब पांच माह पहले पवन ने वर्षा को फैजान उर्फ रेहान से बात करते हुए देखा था, जिसमें उसने समझाया था। वर्षा उसे घर से जाने के लिए धमकी देने लगी। वर्षा का कहना था कि वह अपनी मर्जी से जीवन जिए, उसे कोई नहीं रोक सकता। इसके बाद पवन ने वर्षा की हत्या कर खुद फांसी लगा ली थी।

यह भी पढ़ें- उमंग सिंघार और जीतू पटवारी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2028 का विधानसभा चुनाव, गुना में बोले दिग्विजय सिंह

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।