• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल

अपना राज्य चुनें

Top Cities

  • इंदौर
  • भोपाल
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • लखनऊ
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • मेरठ

States

    • ई-पेपर

    • वेब स्टोरीज

    Move to Naidunia APP

    Trending

    • त्विषा शर्मा केस
    • भोजशाला पर फैसला
    • एलपीजी संकट
    • गर्मी का मौसम
    • मध्‍य प्रदेश की खबरें
    • वास्‍तु शास्‍त्र
    • स्वच्छ जल
    • होम
    • मध्य प्रदेश
    • इंदौर

    सेवानिवृत्त लांस नायक ने लूटे 29.65 लाख, सांवरिया सेठ मंदिर में कर दिया एक लाख, 11 हजार दान, इंदौर में हुई लूट का राजफाश

    स्क्रैप व्यापारी राकेश गोयल के कर्मचारी मुकुल अग्रवाल से हुई 29.65 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने बुधवार को राजफाश किया।

    By Digital DeskEdited By: manoj dubey
    Publish Date: Wed, 17 Jun 2026 08:49:16 PM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jun 2026 08:53:46 PM (IST)
    • Join करें
    सेवानिवृत्त लांस नायक ने लूटे 29.65 लाख, सांवरिया सेठ मंदिर में कर दिया एक लाख, 11 हजार दान, इंदौर में हुई लूट का राजफाश
    फोटो प्रतीकात्मक है और एआई से बनाई गई है।

    HighLights

    1. स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से हुई लूट का राजफाश
    2. 29 लाख 65 हजार रुपयों से भरा बैग छीन लिया था
    3. ढाई लाख रुपये में उज्जैन से कार खरीदी थी

    नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। स्क्रैप व्यापारी राकेश गोयल के कर्मचारी मुकुल अग्रवाल से हुई 29.65 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने बुधवार को राजफाश किया। मुख्य साजिशकर्ता चंद्रशेखर उर्फ चंदू मुकाती सेना का सेवानिवृत्त लांस नायक है।

    क्रिप्टो करंसी के कारोबार में भारी आर्थिक नुकसान और बढ़ते कर्ज के दबाव में उसने गैंग बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पांच आरोपितों को पकड़कर 22.50 लाख रुपये, कार और ज्वेलरी जब्त की है।

    लूट की रकम में से 1.11 लाख दान कर दिए

    पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपित सीधे राजस्थान स्थित सांवरिया सेठ मंदिर गए। वहां उन्होंने लूट की रकम में से एक लाख 11 हजार रुपये दान कर दिए। इसके बाद उज्जैन व नलखेड़ा गए और बगलामुखी मंदिर में हवन-पूजन करवाया। पुलिस आयुक्त (एडीजी) संतोष कुमार सिंह के मुताबिक विंध्याचल कॉलोनी निवासी राकेश गोयल की सांवेर रोड पर सृष्टि मेटल के नाम से फैक्ट्री है।

    29 लाख 65 हजार रुपयों से भरा बैग छीन लिया था

    उनका कर्मचारी मुकुल अग्रवाल 11 जून को सियागंज, छावनी और गाड़ी अड्डा क्षेत्र के व्यापारियों से रुपये लेकर घर जा रहा था। वह जैसे ही मच्छी बाजार पहुंचा, स्कूटर सवार बदमाशों ने उससे 29 लाख 65 हजार रुपयों से भरा बैग छीन लिया।


    सेना में 16 साल तक नौकरी कर चुका है

    मंगलवार को पुलिस ने चंद्रशेखर उर्फ चंदू मुकाती निवासी सन्नोद (देवास), प्रवीण भंडारी निवासी पालदा, अमर उर्फ भानजा अहिरवार निवासी कुलकर्णी नगर, फिरोज और कपिल भंडारी को गिरफ्तार किया। चंदू सेना में 16 साल तक नौकरी कर चुका है और सेवानिवृत्त होने के बाद कारोबारी लव जैन के कारखाने में मुनीम की नौकरी करता था। उसने मुकुल के आने-जाने के रास्तों की रेकी की और अमर के साथ साजिश कर लूट की।

    स्कूटर की नंबर प्लेट फर्जी लगाई गई थी

    पुलिस के अनुसार वारदात में इस्तेमाल स्कूटर की नंबर प्लेट फर्जी लगाई गई थी। वारदात के बाद एक जगह पर स्कूटर की असली नंबर प्लेट लगाने का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। इसी के जरिए लूट की घटना का खुलासा हुआ।

    यह भी पढ़ें- रतलाम में शादी के नाम पर 2.80 लाख की ठगी, 3 दिन बाद भाई के एक्सीडेंट का बहाना बनाकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन

    ढाई लाख रुपये में उज्जैन से कार खरीदी थी

    डीसीपी जोन-4 सुनील मेहता के अनुसार आरोपितों ने लूट की राशि का बंटवारा कर लिया था। ढाई लाख रुपये में उज्जैन से कार खरीदी थी। कार का उपयोग आगे लूट और चोरी में करने की तैयारी थी। पुलिस ने 22 लाख 60 हजार रुपये और कार भी जब्त की।