• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

नीमच में 6,000 करोड़ का जलविद्युत संयंत्र तैयार, मार्च से बिजली उत्पादन शुरू होने की उम्मीद: सीएम यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को बताया कि मध्य प्रदेश के नीमच जिले में एक निजी कंपनी द्वारा 6,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा जलविद्युत संयंत्र तैयार है और अगले साल मार्च से इसमें बिजली उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 05:56:30 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 05:57:46 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
नीमच में 6,000 करोड़ का जलविद्युत संयंत्र तैयार, मार्च से बिजली उत्पादन शुरू होने की उम्मीद: सीएम यादव

HighLights

  1. एशिया में अपनी तरह के सबसे बड़े संयंत्रों में से एक
  2. परियोजना की एक टरबाइन दिसंबर में चालू हो जाएगी
  3. इससे मध्य प्रदेश की बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ेगी

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को बताया कि मध्य प्रदेश के नीमच जिले में एक निजी कंपनी द्वारा 6,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा जलविद्युत संयंत्र तैयार है और अगले साल मार्च से इसमें बिजली उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।

उन्होंने पत्रकारों को बताया कि एशिया में अपनी तरह के सबसे बड़े संयंत्रों में से एक, इस परियोजना की एक टरबाइन दिसंबर में चालू हो जाएगी।

मध्य प्रदेश की बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ेगी

सीएम यादव ने कहा, 2,000 मेगावाट की इस परियोजना के अगले साल मार्च तक पूरी तरह से चालू हो जाने की उम्मीद है। इससे मध्य प्रदेश की बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और राज्य को नवीकरणीय ऊर्जा (renewable energy) क्षेत्र में एक नई पहचान मिलेगी।


देसी दुधारू गायें प्रतियोगिताओं में जीतने वाले को पुरस्कार

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार इस साल 'गोवर्धन पूजा' बड़े पैमाने पर मनाएगी और उन पशुपालकों को नकद पुरस्कार देगी, जिनकी देसी दुधारू गायें प्रतियोगिताओं में जीतेंगी। अधिकारियों ने बताया कि सीएम यादव ने यहां डेली कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की।

हालांकि, लगभग एक घंटे तक चली इस बैठक के बारे में राज्य सरकार या आरएसएस की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई। आरएसएस की वार्षिक 'अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल' बैठक 2 से 4 नवंबर तक डेली कॉलेज में आयोजित की गई थी। इस बैठक में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सहित संघ परिवार के लगभग 400 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें- MP में कर्मचारियों को दीपावली पर नहीं मिलेगा एरियर, पोर्टल बंद होने से अटके बिल

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।